{"_id":"66ff2e8c91e0f4c79f07d9e6","slug":"63rd-day-protest-continues-in-village-haranpur-kala-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-100747-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: गंगा तट से लगी जमीन के विवाद का नहीं हुआ समाधान, 63वें दिन धरना- प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: गंगा तट से लगी जमीन के विवाद का नहीं हुआ समाधान, 63वें दिन धरना- प्रदर्शन जारी
Fri, 04 Oct 2024 05:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:23 AM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने 3 अक्टूबर को धरनास्थल पर पहुंच कर 6 अक्तूबर को लखनऊ में इस समस्या को उठाने का एलान किया।
विज्ञापन
गांव हारनपुर में धरना में मौजूद किसान व भाकियू नेता
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव हारनपुर कला में गंगा तट से लगी 41.74 हेक्टेयर जमीन के विवाद का अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। राजस्व विभाग इसको गंगा की भूमि बात कर सरकारी अभिलेखों का हवाला दे रहा है। वहीं ग्रामीण इसको अपनी जमीन बात कर पिछले 63 दिन से धरने पर बैठे हैं। अभी तक प्रशासन ने किसानों की समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन
बीते दिनों धरनास्थल पर लगाए गए पुलिस कर्मी भी हटा दिए हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने 3 अक्टूबर को धरनास्थल पर पहुंच कर 6 अक्तूबर को लखनऊ में इस समस्या को उठाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में बाबा टिकैत की 89वीं पुण्यतिथि व किसान मजदूर महापंचायत डोली बाग में होगी। जिसमें इस समस्या को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव, रामसहाय, पप्पू खां, ओमकार सिंह, सतीश चंद्र शर्मा, जीतू, कालू सहजाद, पप्पू ठाकुर, शिशुपाल सिंह, रूपकिशोर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन