{"_id":"5b0c699d4f1c1bf66e8b5063","slug":"51527540125-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... पीएम मोदी के चार साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... पीएम मोदी के चार साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
Updated Tue, 29 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने का जश्न अभी जारी है। सोमवार की शाम भाजपा महानगर इकाई की ओर से अलग-अलग इलाकों से वाहन जुलूस निकाले गए। भारत माता की जय, पीएम मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ ये वाहन जुलूस पूरे शहर से भाजपा महानगर कार्यालय बारहद्वारी पहुंचे और वहां से एक बड़ा वाहन जुलूस निकाला गया।
बारहद्वारी कार्यालय पर सांसद सतीश गौतम और महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर इसको रवाना किया। कहा गया कि अलीगढ़ में उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, राशन वितरण, सामूहिक विवाह सहित अन्य योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर सुधरा है। जिले का चहुंमुखी विकास होे रहा है। अब वर्ष 2019 में केंद्र की भाजपा सरकार को दोबारा पूर्ण बहुमत से सत्ता पर बैठाना है।
रैली बारहद्वारी से सराय हकीम, रेलवे रोड, बड़ा बाजार, मदार गेट, मानिक चौक पुलिया, दुबे का पड़ाव से होते हुए राम घाट रोड पर महाजन होटल के सामने पहुंची। यहां महानगर उपाध्यक्ष मानव महाजन ने टीम के साथ रैली का स्वागत किया। रैली समद रोड होते हुए सेंटर प्वाइंट पहुंची तो सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के के अध्यक्ष विवेक बगाई, संरक्षक मंडल के सदस्य सुशील मित्तल, दीपक गर्ग, राजीव अग्रवाल ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
इस बीच रैली के रास्ते में सुबोध स्वीटी, सुरेश बुक डिपो की ओर से कई जगह पुष्प वर्षा कराई गई। सेंटर प्वाइंट पर रैली के समापन पर महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल की योजनाएं आम आदमी तक पहुंची है। कमर कस लो और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत से जितना है, ताकि देश की तस्वीर बदल सके।
रैली के संयोजक महानगर उपाध्यक्ष संजय गोयल रहे। रैली मैं मुख्य रूप से संदीप चाणक्य, डा. राजीव अग्रवाल, डा. मानवेंद्र्र सिंह, शकुंतला भारती, बीएस पाल, पवन शर्मा, राजेश सरकोडा, मनीष, रीता राजपूत, मानव महाजन, शैलेंद्र गुप्ता, पवन खंडेलवाल, सुंदर लाल सोनकर, राकेश गोस्वामी, सुशील मित्तल, गुनीत मित्तल, दिलीप निषाद, केके पराशर, प्रेम चौधरी, ओपी लाला, जितेंद्र तोमर, भूपेंद्र वार्ष्णेय, जगदीश महाजन, हरी बाबू गुप्ता, सुरेश शर्मा, संजय शर्मा, हरी शंकर शर्मा, प्रदीप गांधी, अमन गुप्ता, हनी दीक्षित, लोकेश कुमार, विक्रांत जौहरी, अमित कौशिक, प्रतीक चौहान आदि मौजूद रहे।
भाजयुमो महानगर संयोजक कृष्णकांत गोस्वामी उर्फ केके गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों युवा बारहद्वारी पर वाहन जुलूस में शामिल हुए। युवाओं ने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। राहुल चेतन, अन्नू राणा, अन्नू पेठा, सुबोध वार्ष्णेय, कौशल गौड़, विवेक शर्मा, मनीष, नितिन अग्रवाल, निशित शर्मा, अंकित दीक्षित आदि मौजूद रहे।
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा वाहन रैली महानगर संयोजक योगेश वार्ष्णेय के नेतृत्व में निकाली गई। ये रैली रामलीला मैदान, अचलताल से होते हुए बारहद्वारी पहुंचे। रैली में मुख्य रूप से आशू गुप्ता, देव शर्मा, मनीष, तनुराग वार्ष्णेय, मनीष मिश्रा, अनुपम, रीतेश, गौरव अग्रवाल, ललित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे
खैर विधानसभा के चंडौस मंडल में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से वाहनरैली निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि भाजयुमो अलीगढ़ ज़िला प्रभारी सत्यपाल चौधरी एवं भाजयुमो ज़िला संयोजक डॉ निशित शर्मा रहे। रैली संयोजक जय शर्मा की अगुवाई में अनुज सारस्वत, मोहित गुप्ता, राजीव हिंदुस्तानी, आकाश शर्मा, मनोज शर्मा, राजा मित्तल, नंदा पंडित, नीरज शर्मा, हरीश चौधरी, धीरज शर्मा, दीपक माहेश्वरी सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे। वाहनों पर सवार युवाओं ने मोदी सरकार की जय जयकार करते हुए नारेबाजी की। केंद्र और प्रदेश की जनहित योजनाओं के पंपलेट भी बांटे।