{"_id":"5b183ea44f1c1bf56e8b6a36","slug":"41528315556-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 ग्राम एवं वार्डों में तैनात किए गए 19 अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 ग्राम एवं वार्डों में तैनात किए गए 19 अफसर
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यूरो
आंबेडकर जयंती से पांच मई तक चले ग्राम स्वराज्य अभियान के दौरान जनपद के 57 गांवों का चयन किया गया था। इस दौरान वहां उज्जवला गैस कनेक्शन, राशन, शौचालय निर्माण समेत अन्य कार्य युद्घस्तर पर कराए गए।
अब इन सभी गांवों को केंद्र एवं राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं से पूर्ण रूप से संतृप्त कराने की तैयारी है। इसके लिए डीएम ने हाल ही में 39 गांव एवं वार्डों में 19 जिलास्तरीय अफसरों की तैनाती कर दी है।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जनपद के ग्रामों एवं वार्डों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से पूर्ण रूप से संतृप्त किए जाने के लिए 39 ग्रामों व वार्डों में 19 और अधिकारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इस प्रकार अब तक 200 से अधिक ग्राम और वार्डों के लिए 102 अधिकारियों को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि बुधवार सांय 5 बजे मंडलायुक्त द्वारा विकास खंड जवां के ग्राम तालिब नगर का भ्रमण किया जाएगा।
भ्रमण के दौरान कार्यों का स्थलीय सत्यापन, संचालित योजनाओं की समीक्षा तथा चौपाल का आयोजन कर ग्रामवासियों से संवाद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान 15 जून तक चलाकर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित किया जाएगा।