{"_id":"59ee4c564f1c1bc8678b747f","slug":"41508789334-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर नौकरी के नाम पर 40 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर नौकरी के नाम पर 40 हजार ठगे
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट पर नौकरी के नाम पर 40 हजार ठगे
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर के देवी नगला निवासी एक युवक लवकुश से दिल्ली में एयरपोर्ट पर नौकरी के नाम पर न सिर्फ 40 हजार रुपये ठग लिए, बल्कि उसे बंधक बनाकर हॉस्टल के बर्तन तक मंझवाए। इसके साथ ही उसे यातनाएं भी दी गईं।
किसी तरह झांसा देने वालों के चंगुल से निकलकर आए लवकुश ने अलीगढ़ आकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। थाना क्वार्सी में तहरीर दी गई है।
पुुलिस को दी गई तहरीर में लवकुश ने कहा है कि वह असदपुर कयाम के पास नगला देवी का रहने वाला है। एक महीने पहले उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसके पिता से कहा कि अगर लवकुश की नौकरी एयरपोर्ट पर लगवानी हो तो उसके वहां पर संपर्क हैं। वह लगवा सकती है। इस पर उसके पिता सहमत हो गए।
रामघाट रोड स्थित एक एविएशन एकेडमी के आफिस में गए तो उसने कासिमपुर के एक व्यक्ति से मिलने के लिए कहा। कासिमपुर वाले व्यक्ति ने दिल्ली के किसी व्यक्ति से बात कराई। नौकरी में रहने और खाने की फ्री सुविधा होने की बात कही। इसके लिए ट्रेनिंग का खर्चा 40 हजार रुपये देने की मांग की। पैसेे देने के बाद लवकुश को दिल्ली भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहां पर उसे एयरपोर्ट के पास एक हॉस्टल में बर्तन साफ करने के काम पर लगा दिया। जब लवकुश ने इस काम के लिए मना किया तो उससे कहा गया कि अभी वह यह काम कर ले। एयरपोर्ट पर दो दिन बाद लगवा दिया जाएगा। इसके बाद मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई और बर्तन धुलवाए गए।
किसी तरह वह बचकर अलीगढ़ आया और यहां के आफिस से पैसे वापस मांगे तो इन्होंने देने से इनकार कर दिया। इस पूरे मामले में उसने पहले भाजयुमो नेता डॉ. निशित शर्मा, प्रतीक चौहान व लोकेश सोलंकी से मदद ली। बाद में उनकी मदद से थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। हालांकि भाजपा नेताओं के दखल के बाद पीड़ित को रुपये मिल गए हैं।