{"_id":"594197194f1c1bfb038b46e8","slug":"31497470745-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में ब्लेड लेकर पहुंची महिला, आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में ब्लेड लेकर पहुंची महिला, आत्महत्या की कोशिश
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में ब्लेड लेकर पहुंची महिला, आत्महत्या की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी थाने में एक दरोगा की हरकत पर बुधवार को शिकायत करने पहुंची महिला इस कदर बिफर गई कि वह थाने में ही ब्लेड से आत्महत्या की कोशिश करने लगी। पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे उसे समझाकर मामला शांत कराया।
सिविल लाइंस के जमालपुर निवासी एक युवक बुधवार सुबह घर से घौर्रा स्थित ठेके पर शराब पीने आ गया। युवक की पत्नी के मुताबिक इसी बीच किसी ने ठेके के पास से इस युवक की साइकिल चोरी कर ली। जेब में रखे 4800 रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित महिला पति को खोजती हुई पहुंची तो पता चला कि यहां उसका ठेके के सेल्समैन से विवाद हो गया। इसके बाद महिला शिकायत लेकर थाने आ गई।
आरोप है कि थाने में बैठे दरोगा ने कार्रवाई करने के बजाय महिला से अभद्रता कर दी। महिला भड़क गई और रोती हुई हाथ में ब्लेड लेकर थाने में आत्महत्या करने की कोशिश करने लगी। स्टाफ उसके पीछे दौड़ा और महिला को ऐसा करने से रोका। बाद में चोरी गई साइकिल की कीमत दिलाई, तब जाकर महिला शांत हो हुई।