फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जीती ट्रॉफी तो खिले चेहरे, मिली शाबाशी

जीती ट्रॉफी तो खिले चेहरे, मिली शाबाशी

Thu, 02 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
जीती ट्रॉफी तो खिले चेहरे, मिली शाबाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अमर उजाला व तनिष्क की ओर से महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में फातिमा, कीर्तिका अपने प्रदर्शन से पहले स्थान पर काबिज हो गईं। दो दिवसीय प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी तृतीय संजीव दीक्षित ने विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की।
बुधवार को टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

निर्णायक की भूमिका में गौरव शर्मा, निशांत सिंह, अभिषेक सिंह रहे। बैडमिंटन के फाइनल में चारू, नित्या, लवली-अलीना ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। निर्णायक विकास चौहान, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, सर्वेश कुमार, कंचन राघव रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी, प्रतुल अग्रवाल देव मोटर्स, रश्मि अग्रवाल राधा इंटरनेशनल फर्नीचर, सौमित्र मित्तल शिवांग हुंडई, केएन शंभू सिंह रावत डीन आईआईएमटी मौजूद रहे। संचालन रेनू शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही खेल आयोजन की दरकार : संजीव
मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी तृतीय संजीव दीक्षित ने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि ऐसे ही खेल आयोजन की दरकार है। बालिकाओं की प्रतियोगिता कराकर अमर उजाला ने सराहनीय कार्य किया है। इसी तरह दूसरे खेल में भी बालिकाओं के लिए प्रतियोगिता होनी चाहिए। बालिकाओं के लिए यह अच्छा प्लेटफार्म रहा।


खिलाड़ियों को बांटे नकद इनाम
अमित अग्रवाल तनिष्क ने 24 खिलाड़ियों में 30 हजार के नकद इनाम वितरित किए। प्रथम स्थान के खिलाड़ी को 21-21 सौ रुपये, दूसरे को 11-11 सौ व तृतीय स्थान के खिलाड़ी को पांच-पांच सौ रुपये दिए।

अंडर-15 बैडमिंटन खिलाड़ियों का प्रदर्शन
स्थान नाम
1 चारू राजपूत
2 शोभा शर्मा
3 विशाखा वार्ष्णेय

अंडर-15 बैडमिंटन (युगल)
1 नित्या सदानी-प्रिया प्रसाद
2 गुंजन यादव-साक्षी चौहान
3 भूमि सिंह-दिव्या सिंह

अंडर-19 (एकल)
1 लवली चौधरी
2 अलीना फातिमा
3 श्रेया शर्मा

अंडर-19 (युगल)
1 लवली चौधरी-अलीना फातिमा
2 मोेनिका सिंह-तृप्ति वार्ष्णेय
3 रुचि पंचाल-टीनू यादव

अंडर-15 टीटी खिलाड़ियों का प्रदर्शन
स्थान नाम स्कूल
1 फातिमा हाला डीपीएस
2 स्कंध चौधरी डीपीएस
3 आव्या गोगी डीपीएस

अंडर-19 टीटी खिलाड़ियों का प्रदर्शन
1 कीर्तिका यादव संत फिदेलिस
2 निवेदिता शर्मा डीएस कॉलेज
3 डिम्पल भागिया एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed