{"_id":"5c3b9d7dbdec22734b4bc845","slug":"201547410813-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग जनों की सेवा में लगा है नारायण सेवा संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग जनों की सेवा में लगा है नारायण सेवा संस्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नारायण सेवा संस्थान उदयपुर राजस्थान की ओर से डीएस कॉलेज में रविवार को दिव्यांग टैलेंट व भामाशाह सम्मान व स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संगीता सिंघल, आचार्य सुनील कौशल, अजय गर्ग, हितेश छाबड़ा, लतेश अग्रवाल, कुसुमलता अग्रवाल, शिवप्रकाश अग्रवाल, मनीष गुप्ता, विनोद अग्रवाल, बिहारीलाल गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, आगरा आदि जगहों से आए लगभग 350 भामाशाहों का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर व पटका ओढ़ाकर सम्मान किया।
अतिथियों का स्वागत सम्मान संस्थान के हरियाणा व यूपी के प्रभारी जतन सिंह भाटी ने किया। उदयपुर से आए अखिलेश अग्निहोत्री ने कहा कि संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव व अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में पूरे भारत में दिव्यांगों व निशक्तजनों की सेवा की जा रही है।
संचालन ओमपाल ने किया। दिव्यांग आगरा निवासी योगेश व मध्यप्रदेश के सागर निवासी दिव्यांग जगदीश ने जबर्दस्त प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संस्था की ओर से अलीगढ़ में भी नि:शुल्क फिजियोथैरेपी सेंटर कई वर्षों से चल रहा है। संस्थान के अलीगढ़ आश्रम प्रभारी योगेश निगम ने कहा कि अलीगढ़ आश्रम से हर साल 200 से ज्यादा लोगों के आपरेशन नारायण सेवा संस्थान उदयपुर में किए जाते हैं।
विज्ञापन
400 से ज्यादा लोगों को हर साल कृत्रिम अंग भी प्रदान किए जाते हैं। इस अवसर पर उदयपुर से अखिलेश अग्निहोत्री, दिलीप मेघवाल, जतन सिंह भाटी, नवनीत सिंह पंवार, विजस चैबिसा, ओमपाल, मनीष, सुनील सैन, डॉ. गौरव चौधरी, सतीश कुमार, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।