{"_id":"5b6b4b9d4f1c1b764d8b7412","slug":"201533758365-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की जमीनों पर हुए अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की जमीनों पर हुए अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर में 11 अगस्त को हो रही डिफेंस कॉरिडोर की बैठक में भारत की रक्षा मंत्री को भी शामिल होना है। यहां पर रक्षा उत्पादनों के विषय में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इन सभी के बीच कुछ पूर्व सैनिक और न्याय संगठन ने शहर में करोड़ों रुपये की सेना की जमीन पर हुए अवैध कब्जे नहीं हटवा पाने का विषय उठाया है।
न्याय संस्था के सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट ने कहा है कि इस संबंध में पहले भी हमने रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा था जिसमें सेना की जमीनों पर हुए कब्जे और वहां संचालित हो रही गैर कानूनी गतिविधियों के संबंध में जिक्र किया गया था।
सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट ने बताया कि शहर में नुमाइश मैदान के पास, प्रतिभा कॉलोनी के पास सेना की अरबों रुपये की जमीन है। इस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। कुछ हिस्से को सेना ने मुक्त करा लिया है और बड़ा हिस्सा अभी भी कब्जे में है। सेना की जमीन पर बालू, बदरपुर, ईंट आदि का धंधा हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जमीन पर धंधा करने वाले तो अपने धंधे से मुनाफा कमा रहे हैं और फ्री में जमीन का उपभोग भी कर रहे हैं। यह लोग बेरोकटोक सेना की जमीन पर गतिविधि संचालित कर रहे हैं जो कि एक गंभीर विषय है। इसके अलावा यहां पर असामाजिक तत्व भी सक्रिय रहते हैं जो कि पुलिस के लिए भी सिरदर्द बने रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वह अवैध कब्जों को तत्काल हटवाए।