फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जिला अस्पताल में फिर खुलेगी पुलिस चौकी

जिला अस्पताल में फिर खुलेगी पुलिस चौकी

Tue, 29 Aug 2017 02:24 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में फिर खुलेगी पुलिस चौकी
जिला अस्पताल में फिर खुलेगी बंद पड़ी पुलिस चौकी
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला ,अलीगढ़।

मलखान सिंह जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी को देखते हुए अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामकिशन ने जब सीएमओ कार्यालय से डाक्टरों की मांग की तो डाक्टरों ने वहां पहले सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की बात कही।

इस पर सीएमएस ने अस्पताल में सबसे पहले सुरक्षा के मोर्चे पर ही काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में अस्पताल के गेट पर बंद पड़ी पुलिस चौकी को खुलवाने और उसका अंदर की ओर एक गेट करवाने के लिए प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


इसके अलावा सीएमएस ने अस्पताल के गेट पर हर समय बने रहने वाले अतिक्रमण को हटाने के संबंध में भी नगर निगम को पत्र लिखा है। सिर्फ बाहर ही नहीं बल्कि अस्पताल परिसर के अंदर की व्यवस्थाओं को भी सीएमएस डॉ. रामकिशन ने सुधारने की कोशिश की है। अब अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था तीन स्थानों पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा वार्ड के पीछे बने डाक्टर्स क्वार्ट्स के आगे खाली स्थान पर स्टाफ के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इमरजेंसी के बराबर खाली पड़े स्थान पर इमरजेंसी में आए लोगों की पार्किंग की व्यवस्था है।

गेट नंबर एक से सिर्फ ओपीडी में आने वाले मरीजों के वाहनों का प्रवेश होगा। इस तरह ओपीडी के बाहर लगने वाली वाहनों की भीड़ अब नहीं रहेगी। डॉ. रामकिशन ने बताया कि अस्पताल में पहले सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा जिससे डाक्टर्स अपना काम बिना किसी भय के कर सकें।

जिला अस्पताल में जल्द सीटी स्कैन मशीन
जिला अस्पताल में सितंबर महीने के पहले हफ्ते में सेंट्रल आक्सीजन यूनिट शुरू हो जाएगी। इमरजेंसी सहित वार्ड संख्या पांच में प्रत्येक प्वाइंट पर सप्लाई रहेगी। इसके अलावा जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

सोमवार को सीएमएस ने बिजली विभाग से मशीन के लिए फीजिएबिलिटी टेस्ट के लिए कहा गया। सीटी स्कैन मशीन के लिए शासन स्तर से सभी औपचारिकताएं हो चुकी हैं। वार्ड संख्या छह में जो खाली स्थान पड़ा है वहीं पर उसे लगाने की योजना है।


24 घंटे अस्पताल में रहेंगे सीएमएस
पिछले करीब डेढ़ दशकों से यह हो रहा था कि मलखान सिंह जिला अस्पताल में जो भी सीएमएस आता वह अस्पताल परिसर में बने सीएमएस आवास को कैंप आफिस की तरह इस्तेमाल करता था। यहां पर सीएमएस रहते नहीं थे, लेकिन नए आए सीएमएस डॉ. रामकिशन ने तय किया है कि वह अस्पताल परिसर में बने सीएमएस के आवास में ही रहेंगे। इसके लिए उसमें रंगाई पुताई और रीनोवेशन का काम चल रहा है। इस तरह सीएमएस की मौजूदगी अस्पताल में 24 घंटे रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed