{"_id":"5ad65fd74f1c1b65098b4fce","slug":"191523998679-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के कल्याण के लिए आज होगा हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के कल्याण के लिए आज होगा हवन
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विश्व ब्राह्मण संघ द्वारा बुधवार को भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव व अक्षय तृतीया पर्व स्वर्ण जयंती नगर स्थित औरा पर्ल अपार्टमेंट में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बारे में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने बताया कि इसमें समाज के सभी वर्गों व जातियों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजक भारद्वाज ने बताया कि किसी बुजुर्ग से दीप प्रज्ज्वलन कराकर इस आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद महामंडलेश्वर स्वामी हरिकांत महाराज के सानिध्य में समाज के कल्याण के लिए प्रात: 10 बजे सामूहिक यज्ञ होगा। इसके बाद भगवान परशुराम की आरती और सर्वसमाज का भंडारा होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी वर्गों व जातियों के लोगों को आमंत्रित किया गया है क्योंकि भगवान और महापुरुष किसी एक समाज के नहीं होते, वह सभी लोगों के होते हैं। उन्होंने सर्व समाज के लोगों को इसमें शामिल होने की अपील की है।