फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बहू की मुंह दिखाई में शौचालय का तोहफा दें

बहू की मुंह दिखाई में शौचालय का तोहफा दें

Tue, 29 Aug 2017 02:24 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
बहू की मुंह दिखाई में शौचालय का तोहफा दें
बहू की मुंह दिखाई में शौचालय का तोहफा दें
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।

मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने बिजौली विकास खंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने से संबंधित प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्हाेंने कहा कि महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिन 2 अक्तूबर 2019 के अवसर पर देश को ओडीएफ घोषित करने की पीएम मोदी की योजना को साकार करें। सीएम योगी ने भी यूपी में यही लक्ष्य दिया है। बोले.. बिजौली ब्लॉक में कुल 68 ग्राम पंचायतें हैं जिसमें मात्र एक ग्राम पंचायत को ओडीएफ घोषित किया गया है। हमारे पास अब 13 महीने का ही समय बचा है। जिसमें हमें अपने गांव एवं जिले का नाम रोशन करेंगे। घर-घर शौचालय बनाएंगे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि हमारे बीच कुछ ऐसे पर्व एवं अवसर आते हैं, जिसमें हम अपनी बेटियों, बहुओं एवं बहनों को तोहफे के रूप में कुछ न कुछ भेंट करते हैं। इस भेंट को अगर हम शौचालय के रूप में परिवर्तित कर दें तो इसका दूरदराज तक अच्छा संदेश जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर सीडीओ दिनेश चंद्र, सीएमओ डा. एमएल अग्रवाल, उप निदेशक पंचायतराज नंदनी जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार आदि ने संस्थागत प्रसव, गर्भवती माताओं एवं शिशुओं का टीकाकरण, पौष्टिक आहार, मीड-डे-मील, आयरन की गोली के सेवन की जानकारी दी। ग्राम पंचायत सैफ पुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति फ ल उद्यान का उद्घाटन करते हुए मंडलायुक्त ने वहां पर लगभग 250 पौधे लगवाये।

गांव में ही चौपाल लगाकर विकास कार्यों एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का ग्रामवासियों एवं बच्चों से पूछकर सत्यापन किया गया। जिसमें पता चला कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, इंडिया मार्का हैंडपंप चालू है।


छात्रों को किताबों का वितरण कर 81 छात्र-छात्राओं को यूनीफ ॉर्म वितरण किया गया है। खडंजे व नालियों भी बनी हुई मिली। उन्होंने छर्रा से पाली 8 किमी, दादों से सांकरा तक 10 किमी लंबी सड़क का निर्माण कराये जाने के आदेश अधिशासी अभियंता को दिया है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed