फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू कक्षा 11 वीं साइंस की प्रवेश परीक्षा में 29 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल

एएमयू कक्षा 11 वीं साइंस की प्रवेश परीक्षा में 29 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल

Mon, 29 Apr 2019 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
एएमयू कक्षा 11 वीं साइंस की प्रवेश परीक्षा में 29 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कक्षा 11 वीं की प्रवेश परीक्षा (साइंस, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, मानविकी एवं कामर्स) अलीगढ़ सहित देश के कई शहरों में दो पालियों में आयोजित किया गया। इसके लिए 43416 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 38315 अभ्यर्थी शामिल हुए।

सुबह 10 से 12 बजे के बीच आयोजित साइंस एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग की परीक्षा में 33915 अभ्यर्थियों में से 29889 शामिल हुए। संख्या के हिसाब से इस सत्र में यह एएमयू की सबसे बड़ी परीक्षा थी। अलीगढ़ में 36 परीक्षा केंद्रों के अतिरिक्त लखनऊ, पटना, श्रीनगर, मेरठ, कोलकाता, बरेली एवं भोपाल में बने केंद्रों पर पर परीक्षा का आयोजन किया गया। एएमयू वीमेंस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सर्वाधिक 1929 छात्राओं में से 1390 शामिल हुई।
विज्ञापन


दूसरे चरण में शाम 4 से 6 बजे के बीच मानविकी एवं कामर्स की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 9501 अभ्यर्थियों में से 8426 शामिल हुए। अलीगढ़ के अतिरिक्त लखनऊ, पटना, श्रीनगर, मेरठ, कोलकाता, बरेली एवं भोपाल में केंद्र बनाए गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किये गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा कंट्रोलर मुजीबउल्लाह जुबैरी एवं कार्यवाहक प्रॉक्टर प्रो. राशीद उमर ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कंट्रोलर मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। कुल 43416 में से 38315 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed