{"_id":"5b0c699b4f1c1bf56e8b52b2","slug":"181527540123-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... फर्जी आरसी से चोरी के वाहन बेचने वाले पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... फर्जी आरसी से चोरी के वाहन बेचने वाले पकड़े गए
Updated Tue, 29 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना पालीमुकीमपुर और दादों इलाके में चोरी के वाहनों के फर्जी कागज तैयार कर उन्हें बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने दबोचा है। इनके पास से चोरी की बाइकें, नशीला पाउडर और तैयार किए गए फर्जी कागजात बरामद हुए हैं।
एसएसपी अजय कुमार साहनी ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि काफी दिनों से थाना पाली मुकीमपुर और थाना दादों क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल चलने एवं जाली आरसी तैयार करने की खबर पुलिस को मिल रही थी। सोमवार को पुलिस पाली चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गिरोह के सदस्य देवेंद्र व विजयपाल को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनसे 150 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद किया गया।
पूछताछ में दोने बताया कि उन्होंने कई मोटरसाइकिल व दूसरे वाहन अपने अन्य साथियों के साथ चोरी किए हैं। साथ ही जाली आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) तैयार किए हैं। कुछ वाहन उनके घर पर और कुछ वाहन अन्य साथियों के घर पर खडे़ हैं। पुलिस ने दबिश देकर अन्य पांच बाइकें, एक स्कॉर्पियो गाड़ी व एक मैजिक बरामद की। इनके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह का एक सरगना पवन पुत्र वीरपाल फरार हो गया है। इस मौके पर एसपी देहात डॉ. यशवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये हैं गिरफ्तार बदमाश
- देवेंद्र पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी लहरा थाना दादों अलीगढ़।
- नीटू पुत्र राजपाल निवासी लहरा थाना दादों अलीगढ़।
- नंद किशोर पुत्र मंगल सिंह निवासी लहरा थाना दादों अलीगढ़ ।
- विजयपाल पुत्र नत्थू सिंह निवासी गिरधरपुर थाना दादों अलीगढ़ ।
ये हैं फरार
- पवन पुत्र वीरपाल निवासी भंगरा थाना इगलास।
- बंटी पुत्र स्वर्गीय दुल्ली निवासी लहरा थाना दादों।
पुलिस टीम
थाना प्रभारी पाली मुकीमपुर अजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह, सिपाही संदीप कुमार, नरेंद्र सिंह, महेश चंद्र, जयपाल सिंह।