फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   174 candidates fill nomination on first phase

पहले चरण में 174 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Wed, 30 Sep 2015 01:13 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Wed, 30 Sep 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन

पहले चरण में 174 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

अलीगढ़। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गंगीरी, अकराबाद एवं धनीपुर ब्लॉक के 13 वार्डों के लिए पहले चरण के नामांकन मंगलवार को पूरे हो गए। दो दिन तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 174 प्रत्याशियों ने 189 नामांकन पत्र भरे। इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के कुल 1699 नामांकन पत्र भरे गए। अब बुधवार आज से दो दिन तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 3 अक्टूबर को नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया होगी। जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को पूर्ण हो गई। मंगलवार को 90 प्रत्याशियों ने 97 पर्चे दाखिल किए। कुल मिलाकर दो दिन तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान 174 उम्मीदवारों ने 189 नामांकन पत्र दाखिल किए। 14 लोगों ने दो तो एक व्यक्ति ने तीन सेटों में नामांकन पत्र भरा। इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिये अकराबाद में 507, गंगीरी में 601 तथा धनीपुर में 591 पर्चे भरे गए। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed