{"_id":"59f38f854f1c1baf678b7f05","slug":"161509134213-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में भाजपा नेता के भाई की पत्नी के डिलीवरी में विलंब पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में भाजपा नेता के भाई की पत्नी के डिलीवरी में विलंब पर हंगामा
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाई नेता के भाई की पत्नी के डिलीवरी में देरी पर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
भाजपा नेता के भाई की पत्नी का प्रसव में विलंब होने और बाद में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाने का परामर्श देने पर जिला महिला अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ।
बाद में मौके पर पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के समझाने पर अस्पताल ने डिस्चार्ज स्लिप जारी की और महिला को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक यहां पर महिला का ब्लड प्रेशर भी सामान्य पाया गया और उसका प्रसव भी सामान्य हुआ है।
सराय हकीम निवासी मनोज वार्ष्णेय के भाई देवेश तिलधारी वार्ष्णेय की पत्नी प्रीती वार्ष्णेय को शुक्रवार सुबह आठ बजे प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पर भर्ती करने के बाद पता चला कि प्रीती का सीजेरियन आपरेशन किया जाना है। इसके लिए अस्पताल में एनस्थीशिएस्ट नहीं था।
एक मात्र एनस्थीशिएस्ट को फोन किया गया, लेकिन वह दोपहर 12 बजे आईं। इसके बाद प्रीती का ब्लड प्रेशर नापा तो कह दिया गया कि ब्लड प्रेशर बहुत कम है, इसलिए यहां पर आपरेशन नहीं किया जा सकता है। साथ ही ब्लड की भी जरूरत होगी। परिजनों ने ब्लड की व्यवस्था की, लेकिन इसके बाद भी सीजेरियन आपरेशन पर वहां पर डाक्टर तैयार नहीं हुए। इस पर परिजन और उनके साथ आए लोग भड़क गए और वहां हंगामा होने लगा।
विज्ञापन
सूचना पर भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, प्रदीप पेंटर, जय प्रकाश ललुआ, नवीन गुप्ता पिंटू, करन वार्ष्णेय किंशू आदि मौके पर पहुंच गए। विधायक संजीव राजा ने अस्पताल की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान से घटना की जानकारी की।
सीएमएस ने स्टाफ और संसाधन नहीं होने की बात बताई। इसके बाद भाजपा नेताओं के समझाने पर प्रीती की डिस्चार्ज स्लिप काटी और उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।