{"_id":"5b92bd47867a557ed4316b11","slug":"153634335318-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलरों ने भरी हुंकार, मासिक वेतन की हो व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलरों ने भरी हुंकार, मासिक वेतन की हो व्यवस्था
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। राशन डीलर एसोसिएशन सादाबाद की बैठक शुक्रवार को मुरसान रोड स्थित फाइव स्टार मैरिज होम में हुई। बैठक में राशन डीलर द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल का तन, मन और धन से समर्थन करने का निर्णय लिया गया। चेतावनी दी गई कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन यूं ही जारी रहेगा।
बैठक में राशन डीलरों ने मांग की कि उनका कमीशन बढ़ाया जाए, मासिक वेतन की व्यवस्था की जाए। एसएमआई द्वारा पूरी राशन सामग्री दी जाए। राशन को डोर टू डोर राशन की दुकानों पर पहुंचाया जाए। राशन जमा करने वाले पैसे को वापस या समायोजित किया जाए। सीएम द्वारा दिया गया बयान कि कोटेदार अपनी व्यवस्था स्वंय कर लें, वापस लिया जाए। मिड-डे-मील खाद्यान्न का भाड़ा दिया जाए। इन मांगों के अलावा सभी ने एक स्वर में कहा कि अब वह उत्पीड़न सहन नहीं करेंगे।
बैठक में आवाज दो हम एक हैं, के नारे लगाए गए। 25 सितंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का निश्चय किया गया। बैठक में विष्णु शर्मा, वीरी सिंह कर्दम, श्याम शर्मा, विक्रम सिंह, राकेश राना, धर्मेंद्र, श्रीकृष्ण, हरीओम, रवि कुमार, अमल सिंह, ओमवीर सिंह, तुलसीदास, विशन कुमार, रिंकू गुप्ता, मनोज जैसवाल, भगवानदास, चरन सिंह, राकेश, बृजेश कुमार, राहुल गौतम, सुनील, आलोक कुमार, रविकांत तिवारी, जगदीश कुमार, मुन्नालाल आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन महेश भट्ट ने किया।
विज्ञापन
---------