फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   151 killed in Mahaadan, 604 lives in Aligarh

अलीगढ़ में 151 ने किया महादान, 604 की बचेगी जान

Thu, 15 Jun 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 15 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
151 killed in Mahaadan, 604 lives in Aligarh
Blood Donation in Shivarvar DM, SSP, CMO etc - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से  मलखान सिंह जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में 151 महादानियों ने रक्तदान करके इंसानियत के प्रति संवेदनशील होने का नमूना पेश किया।
विज्ञापन


151 यूनिट रक्त से 604 लोगांे की जान बचाई  जा सकेगी। अमर उजाला के अलीगढ़ संस्‍करण के तहत आने वाले दोनों जिलों हाथरस और अलीगढ़ में कुुल 257 यनिट रक्तदान हुआ। हाथरस जिले में 106 यूनिट रक्‍त एकत्र हुआ। 
विज्ञापन


बुधवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला के विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का जज्बा देखते ही बना। शुगर पीड़ित आनंद पाल सिंह व उनकी पत्नी गीता सिंह ने रक्तदान करके नजीर पेश की।  रक्तदान जागरूकता विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद, विशिष्ट अतिथि एसएसपी राजेश पांडेय, बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की अपर निदेशक डॉ. गीता प्रधान रहीं।


मलखान सिंह जिला अस्पताल के वातानुकूलित सभागार में रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया। वतन शहजादा शिविर के पहले रक्तदाता बने। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, कलम, टी शर्ट देकर सम्मानित किया गया। कवि हरीश बेताब ने अपनी रचना भी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed