फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15 Congress leader arrested

जिलाध्यक्ष सहित 15 कांग्रेसी गिरफ्तार, शाम को रिहा

Tue, 15 Dec 2020 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
15 Congress leader arrested
दिल्ली-एनसीआर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को कांग्रेसियों के ट्रेन रोकने के एलान के बाद पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 15 नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। जिला कार्यालय खोलने को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। वहीं, पुलिस ने युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव को घर में नजरबंद कर दिया था। सोमवार शाम को सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर को उनका रेल रोकने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। लेकिन सुबह 6 बजे से ही रेलवे रोड स्थित जिला कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सुबह 11 बजे जब कांग्रेस के नेता इकट्ठा होना शुरू हुए तो पुलिस ने उनको तितर-बितर करने की कोशिश की। कांग्रेसियों को कार्यालय खोलने से भी रोका गया। इसको लेकर पुलिस से धक्का-मुक्की और नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह सहित 15 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी देने वालों में जिलाध्यक्ष के अलावा अनीता करोतिया, जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल रैना, जिला सचिव बीरी सिंह बंजारा, जिला प्रवक्ता मुस्ताक अहमद, एम एल पापा, रूप सिंह राजा, जिला सचिव अमित ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अनवर अकील, असद फारुख, दिनेश शर्मा, बॉबी खान शामिल थे। इन सभी को पुलिस लाइन स्थित अस्थाई बंदी गृह ले जाया गया। वहां से इन को शाम को रिहा कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा रेल रोको आंदोलन की घोषणा के चलते युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंवर गौरव देव चौहान को क्वार्सी स्थित घर में पुलिस ने नजर बंद कर दिया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। शाम 6 बजे के बाद नजरबंदी हटा दी गई। नजर बंद होने वालों में गौरव प्रकाश, उदित अग्रवाल, फहीम खान, शिवम सेनानी, रुबीना खान, नीरज बघेल, राशिद खान, उमेश ठाकुर, भावुक वार्ष्णेय, हरेंद्र मित्तल, राशिद खान, फरहान, वीरेंद्र ठाकुर, रोहित चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed