{"_id":"5c3b9e5dbdec227365148111","slug":"141547411037-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ पहुंची लौह यात्रा का कलेक्ट्रेट में जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ पहुंची लौह यात्रा का कलेक्ट्रेट में जोरदार स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर फोर्टिफाइड खाद्य के प्रति जागरूक करने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा प्रायोजित लौह यात्रा स्वस्थ भारत यात्रा रविवार को अलीगढ़ पहुंच गई।
यात्रा में आए करीब 30 साइकिल यात्रियों का दल एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रचार वैन का अकराबाद पर गांव गोपी पर एनसीसी की प्रथम एवं आठवीं बटालियन ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा एटा रोड पनैठी होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां एडीएम सिटी एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने यात्रा का स्वागत किया।
एडीएम सिटी एसबी सिंह ने कहा कि यह यात्रा फोर्टिफाइड फूड के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए निकाली जा रही है। यात्रा का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर खानपान के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान ने बताया कि सोमवार आज प्रात: 10 बजे प्रभात फेरी कार्यक्रम कार्यालय आयुक्त अलीगढ़ मंडल से प्रारंभ होकर लेडी फातिमा स्कूल रामघाट रोड होते हुए बीआर गार्डन क्वार्सी पर समापन होगा।
दोपहर 12 बजे बीआर गार्डन पर जागरूकता कार्यक्रम होगा तथा दोपहर 2 बजे विजडम पब्लिक स्कूल पर जागरूकता कार्यक्रम एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
दोपहर 3 बजे महावीर गंज में सचल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा खाद्य पदार्थाें का विश्लेषण तथा शाम 6 बजे रामघाट रोड सेफ फूड स्ट्रीट मेला का आयोजन किया जाएगा।
15 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट से झंडा दिखाकर साइकिल दल को यूपी 1 बटालियन एनसीसी, यूपी 8 बटालियन एनसीसी कैडेट के साथ बुलंदशहर के लिए रवाना किया जाएगा।
इस मौके पर जिला अभिहित अधिकारी समेत खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसर एवं एनसीसी केडेट्स मौजूद थे।