{"_id":"604fc0ac8ebc3ee64f1cdf21","slug":"14-people-covid-positive-city-office-news-ali258721614","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएस कॉलेज के सात छात्र सहित 14 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएस कॉलेज के सात छात्र सहित 14 संक्रमित
विज्ञापन
डीएस कॉलेज के सात छात्रों एवं सिपाही भर्ती में आए चार युवकों सहित 14 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है।
डीएस कॉलेज में टार्गेट सैंपलिंग केे अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना जांच की गई। एंटीजन जांच में सात छात्रों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद खलबली मच गई है। सिपाही भर्ती में आए चार युवक भी संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को संक्रमित पाए गए सराय हकीम के व्यक्ति के परिवार के दो लोग भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जनवरी के बाद यह पहला मौका है कि एक दिन में 14 संक्रमित सामने आए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। अब तक 11492 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 11396 स्वस्थ हो चुके हैं।
सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने नमूना संग्रह में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने का आह्वान किया।
बार्डर से आज से सैंपलिंग
अलीगढ़। कोरोना का मामला बढ़ता देखकर स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। गभाना, गभाना टोल, टप्पल एवं मथुरा बार्डर पर आज से सैंपलिंग शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर पहले से ही सैंपलिंग किया जा रहा है। टार्गेट सैंपलिंग भी बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन
6552 लोगों को लगा टीका
सोमवार को 6552 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 6248 लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के या बीमार है। इनको पहली डोज लगी है। 304 लोगों को दूसरी डोज लगी है।
प्राइवेट अस्पताल कड़ाई से करें नियम का पालन
सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने कहा कि टीकाकरण के दौरान प्राइवेट अस्पताल कड़ाई से नियम का पालन करें। टीका की शीशी खुलने के बाद 4 घंटे तक प्रभावी रहती है। शीशी खुलने के चार घंटे बाद टीका लगाते हैं तो वह कोई काम नहीं करेगा। इसके साथ ही लाभार्थी झूठी तसल्ली में रहेगा कि उसे टीका लग गया है और वह सुरक्षित है।