फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जीतू के अर्द्धशतक से ऑरेंज टीम को मिली जीत

जीतू के अर्द्धशतक से ऑरेंज टीम को मिली जीत

Mon, 29 Apr 2019 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
जीतू के अर्द्धशतक से ऑरेंज टीम को मिली जीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एएसए) के बैनर तले अंडर-16 ट्रॉयल क्रिकेट मैच में अलीगढ़ ऑरेंज ने जीतू की बल्लेबाजी, विशाल व किरमानी की धारदार गेंदबाजी की बदौलत अलीगढ़ व्हाइट को 7 विकेट से हरा दिया।


रविवार को एएसए के मैदान पर अलीगढ़ व्हाइट की टीम पहले खेलते हुए 37.4 ओवर में 186 रन पर सिमट गई। नितिन ने 27 रन व सूरज ने 32 रन की पारी खेली। ऑरेंज की तरफ से विशाल ने 4 व किरमानी ने 3 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी ऑरेंज की टीम के जीतू (75) व रहबर खान (19) ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 27.2 ओवर में मैच जीत लिया। व्हाइट के गेंदबाज राहुल व मसूद ने 1-1 विकेट झटका। अंपायरिंग मसदू अमीनी व रिजवान खान ने की। इस अवसर पर पूर्व रणजी खिलाड़ी फसाहत अली, अर्जुन सिंह फकीरा, करन कौशिक, मंसूर अहमद, कलरव अग्रवाल, पीयूष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed