फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   13 chiefs of villages protested on delimitation

13 गांवों के प्रधानों ने परिसीमन पर जताई आपत्ति

Tue, 12 Sep 2017 01:23 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 12 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
13 chiefs of villages protested on delimitation
13 गांवों के प्रधानों ने परिसीमन पर जताई आपत्ति - फोटो : Rupesh
 नगर निगम की सीमा विस्तार के बाद हो रहे परिसीमन पर विस्तार की जद में आए 13 गांवों के प्रधानों ने नगर निगम में आपत्ति दर्ज करायी है। ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव नगर विकास को प्रेषित ज्ञापन सोमवार को संयुक्त नगर आयुक्त शिव पूजन यादव को सौंपा। 
विज्ञापन


प्रधानों की ओर से तर्क दिया गया है कि वे दिसंबर 2015 में निर्वाचित हुए हैं। उनका कार्यकाल अभी बाकी है, इसलिए अभी इसका नए सिरे से सीमांकन होना असंवैधानिक है। इस परिसीमन के माध्यम से उन्हें निर्वाचन के बाद मिली संवैधानिक शक्तियों को छीना जा रहा है।
विज्ञापन


सीमा विस्तार में सिर्फ ग्राम सभा का जिक्र किया गया है, इसमें गाटा संख्या का उल्लेख नहीं है। जिससे प्रशासन की यह सारी कवायद बेकार साबित होगी। साथ ही क्षेत्रों का विकास भी प्रभावित होगा। नए शासकीय फरमान से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ग्रामीण जो कि मनरेगा के माध्यम से अपनी आजीविका चला रहे थे, वे भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में गांव असदपुर की प्रधान शशि यादव, गांव क्वार्सी की प्रधान राजवती देवी, अल्लापुर गढ़िया की प्रधान रंजना देवी, रोरावर की प्रधान सायरा बेगम, रामगढ़ पंजीपुर की प्रधान शहर बानो, बरौला जाफराबाद की प्रधान सर्वेश देवी, कस्बा कोल की प्रधान रूपा यादव, गांव सारसौल की प्रधान सुनीता देवी, नगला मान सिंह की प्रधान कांति देवी, धौर्रामाफी की प्रधान खालिदा, एलमपुर के प्रधान योगेश्वर, जलालपुर गढ़िया की प्रधान सावित्री देवी के हस्ताक्षर थे। ज्ञापन देने सभी प्रधानों के पति भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed