{"_id":"5f6b99468ebc3e43a554e907","slug":"127-people-covid-positive-today-in-aligarh-city-office-news-ali244558462","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, 127 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, 127 लोग संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से दो महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि शहर के प्रतिष्ठित पाइप कारोबारी परिवार के 16 और सराय गरही सासनीगेट के एक ही परिवार के 9 सहित 127 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। जनपद में जांच का आंकड़ा 152467 तक पहुंच गई है। अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 7829 और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 6300 है। बुधवार को 125 लोग कोरोना वायरस को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं।
जनपद के तकीपुर गांव की 22 वर्षीय युवती का उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। बीती रात उसकी मौत हो गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में एक 20 वर्षीय युवती की मौत हुई है। वह कासगंज की रहने वाली थी। प्रसव के बाद कासगंज से लाकर उसे दीनदयाल में भर्ती कराया गया था। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने एक युवती की मौत की पुष्टि की जबकि दूसरी मौत से अनभिज्ञता जताई। जेएन मेडिकल कॉलेज में शहर के एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत की चर्चा है। इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बुधवार को जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल अस्पताल, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 127 लोग संक्रमित पाए गए हैं। श्यामांचल पुष्पांजलि कॉलोनी के पाइप कारोबारी परिवार के 16 लोग संक्रमण की चपेट में आए है। इस घर में चंद रोज पहले एक व्यक्ति की मृत्यु हुई थी। सराय गरही में भी एक ही परिवार के 9 लोग संक्रमित हुए हैं। विधानगर, भैयान गोंडा, बड़ा गौहर अली के तीन-तीन और ज्ञान सरोवर कॉलोनी, राम नगर बिजौली, साकेत कॉलोनी क्वार्सी, सीएचसी खैर, आईटीएम जेल, नौरंगाबाद, विवेक विहार, सुदामापुरी बैंकुंठनगर, गूलर रोड एवं बिहारी नगर के दो-दो लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि हम सबको मिलकर कोरोना से लड़ना है। मास्क व दूरी के नियम का पालन करें। होम आइसोलेट मरीज नियमों का पालन करें।