फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा: दूसरी जांच में नहीं मिले कैमरे तो की जाएगी कार्यवाही

यूपी बोर्ड परीक्षा: दूसरी जांच में नहीं मिले कैमरे तो की जाएगी कार्यवाही

Mon, 14 Jan 2019 02:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा: दूसरी जांच में नहीं मिले कैमरे तो की जाएगी कार्यवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए शासन द्वारा मुख्य द्वार सहित प्रत्येक कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरे-वाइस रिकार्डर लगाने वाले आदेश के बावजूद सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।

इसका खुलासा प्रत्येक विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे-वाइस रिकार्ड की जांच के लिए जिले में गठित 23 टीमों ने किया।

गौरतलब हो कि अभी टीमों द्वारा अन्य विद्यालयों में जांच की जा रही है। लेकिन शुरुआत में दिए गए नौ विद्यालयों की चेतावनी का समय आज (सोमवार) को पूरा हो रहा है।
विज्ञापन


जांच के लिए गई 23 टीमों को शुरुआती दौर में जब नौ विद्यालयों में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले तो इन्हें नोटिस जारी किया गया। कई विद्यालयों को तो आज (सोमवार) चेतावनी का समय पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि शासन की मंशानुसार सीसीटीवी व वाइस रिकार्डर की रेंज में ही परीक्षा होगी। कक्ष के दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगने हैं।

सभी प्रधानाचार्य व विद्यालय संचालकों को पत्र जारी कर सूचना दी जा चुकी है। अब सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकार्डर की जांच के लिए 23 टीमों का गठन किया गया है।


जिन विद्यालयों में कैमरे नहीं मिले और नोटिस दिए गए। समयावधि पूरी होने के बाद दोबारा से टीम संबंधित विद्यालयों में भेजी जाएंगी।

दूसरी जांच में कैमरे नहीं मिले तो अनियमितता के चलते संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इन विद्यालयों को थमाए जा चुके हैं नोटिस
लोकमणि इंटर कालेज वाजिदपुर, भगवती देवी इंटर कालेज मानपुर कला खैर, कलावती देवी इंटर कालेज खेड़ा दयाल नगर, डॉ. गिरिराज सिंह इंटर कालेज सिमरौठी, राजवीर सिंह दलवीर सिंह इंटर कालेज कुंवरपुर, कुंवरजी लाल इंटर कालेज पालीमुकीमपुर, गुलजारी लाल इंटर कालेज पालीमुकीमपुर, पंडित दीन दयाल इंटर कालेज हरदोई, चोखे लाल इंटर कालेज हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed