{"_id":"59a9bd994f1c1bf0278b4ca7","slug":"111504296345-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू : 22.90 लाख रुपये खर्चे का हो रहा ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू : 22.90 लाख रुपये खर्चे का हो रहा ऑडिट
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22.90 लाख रुपये खर्चे का हो रहा ऑडिट
ब्यूरो, अमर उजाला ,अलीगढ़।
पिछले शैक्षणिक सत्र में एएमयू छात्र संघ द्वारा खर्च की गई धनराशि का ऑडिट कराया जा रहा है। इसकी मांग स्वयं छात्रों ने कुलपति से की थी।
पिछले शैक्षणिक सत्र (2016-17) में अध्यक्ष फैजुल हसन के नेतृत्व में करीब 22.90 लाख रुपये खर्च हुए थे। सेमिनार, गोष्ठी, जॉब फेयर, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अल्पसंख्यक स्वरूप आदि के मद में ये धनराशि खर्च हुए थे। छात्र संघ चुनाव के दौरान नेताओं ने पाई-पाई का हिसाब सार्वजनिक करने का वादा किया था।
एएमयू छात्र अजफर अली द्वारा सूचना अधिकार के अंतर्गत खर्च की गई राशि का ब्योरा मांगा गया। जब उन्हें विस्तृत सूचना नहीं दी गई तो कुलपति प्रो. तारिक मंसूर से एक्सटर्नल ऑडिट कराने की मांग की।
छात्रों की मांग को देखते हुए एएमयू प्रशासन द्वारा इंटर्नल ऑडिट कराया जा रहा है। छात्र अजफर अली ने बताया कि कुछ दिनों में ऑडिट रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों के बाद छात्र संघ के खर्चे का ऑडिट हो रहा है।
विज्ञापन
एएमयू छात्र संघ के कोषाध्यक्ष प्रो. नफीस अहमद अंसारी का कहना है कि ऑडिट के कारण ही अभी यूनियन हॉल बंद है। सारे डाक्यूमेंट उसमें मौजूद हैं। इसलिए ऑडिट टीम की अनुमति के बिना यूनियन हॉल का ताला नहीं खोला जा सकता। ऑडिट व अन्य कार्यों में सहयोग करने के लिए छात्र संघ कार्यालय के दो कमरे खुले हुए है।ं उसमें कर्मचारी बैठते हैं।