हाईवे पर टीटीई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस और जिला पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप
- रोडरेज को लेकर हुई घटना, पुलिस चौकी में जिला पंचायत अध्यक्ष के सामने पीटने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में यमुना एसप्रेसवे पुल के पास सोमवार दोपहर को रेलवे के टीटीई कुलदीप सिंह और उनके मामा जयकुमार को हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। दोनों के मुंह से खून निकल आया। आरोप डीएवी इंटर कॉलेज कुण्डौन के प्रवक्ता महेश चंद्र, परिवारीजनों और गांव के लोगों पर है।
महेश चंद्र की बाइक और कुलदीप की कार पुल के पास आमने सामने आ गई थीं। इस पर कहासुनी हो गई थी। कुलदीप का आरोप यह भी है कि हाईवे के बाद उन्हें छलेसर चौकी में ले जाकर आगरा के जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल के सामने उनके अर्दली ने पीटा।
टूंडला में तैनात टीटीई कुलदीप सिंह वहीं के शिवनगर के निवासी हैं। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने मामा जय कुमार निवासी तेलमिल रोड, टूंडला के साथ कार से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय जा रहे थे। कुबेरपुर में यमुना एक्सप्रेसवे पुल के पास गांव भागूपुर निवासी महेश चंद्र घर आ रहे थे।
हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
छलेसर चौकी पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को चौकी ले आई। कुलदीप सिंह का आरोप है कि महेश के पक्ष में आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष भी छलेसर चौकी पहुंचे थे। अपने अर्दलीय व अपने साथियों से उन्हें चौकी में पुलिस के सामने पिटवाया।
यह भी पढ़ें: फिरोजाबाद में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, कुख्यात गैंगेस्टर 'विकास' सहित दो को लगी गोली
पिटाई का वीडियो वायरल
हाईवे पर टीटीई और उनके मामा की पिटाई का वीडियो कई लोगों ने बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इसे जांच में शामिल कर लिया है।
केस दर्ज करेंगे, कार्रवाई होगी- सीओ
सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि टीईटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के सामने चौकी पर मारपीट के आरोप की जांच की जा रही है।
'टीईटी के ससुर का फोन आने पर समझौता कराने गया था'
जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने बताया कि हाईवे पर हुई मारपीट के मामले में टीईटी कुलदीप के ससुर का फोन उनके पास आया था। दूसरा पक्ष उनके गांव भागूपुर का है। इस पर वो समझौता कराने छलेसर चौकी गए थे। राजीनामा नहीं होने पर वापस आ गए। उनके अर्दली पर लगे पिटाई के आरोप गलत हैं।
चौकी इंचार्ज ने आपत्तिजनक शब्द कहे- टीटीई
पीड़ित टीटीई कुलदीप सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज से उन्होंने कार्रवाई के लिए कहा तो उन्हें धमकाया। इतना ही नहीं, सभी टीटीई के बारे में आपत्तिनजक शब्द भी कहे।