फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, कुख्यात गैंगेस्टर 'विकास' सहित दो को लगी गोली

Tue, 07 Jul 2020 08:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jul 2020 08:55 AM IST
three wanted criminals arrested in police encounter in firozabad
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में बदमाशों की शामत आ गई है। फिरोजाबाद जिले में रविवार की रात दो अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इसमें कुख्यात गैंगेस्टर विक्की बॉक्सर उर्फ विकास उर्फ भानुप्रताप सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो बदमाशों को गोली लगी है। मुठभेड़ की एक घटना में चौकी इंचार्ज बाल-बाल बच गए। 
three wanted criminals arrested in police encounter in firozabad
मुठभेड़ में पकड़ा गया शातिर बदमाश - फोटो : अमर उजाला
एसओजी को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी विक्की बॉक्सर उर्फ विकास पुत्र मुन्नालाल निवासी सरस्वती नगर थाना टूंडला अपने एक साथी के साथ किसी वारदात की फिराक में शिकोहाबाद की तरफ जा रहा है। एसओजी की टीम ने बाइक सवार दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो वो तेजी से शिकोहाबाद की तरफ भागे। टीम ने उनका पीछा किया।
three wanted criminals arrested in police encounter in firozabad
बदमाश के पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की सूचना मिलते ही शिकोहाबाद पुलिस ने भी घेराबंदी कर दी। इस पर बदमाश पुलिस के ऊपर फायर करते हुए अरौंज पुलिया से नहर पटरी पर भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश विकास के पैर में गोली लगी, जिससे वो मोटरसाइकिल सहित वहीं गिर गया। उसका साथी सचिन भाग रहा था, जिसे घेराबंदी करते हुए पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
three wanted criminals arrested in police encounter in firozabad
कुख्यात गैंगेस्टर विक्की बॉक्सर - फोटो : अमर उजाला
घायल बदमाश को कड़ी सुरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि घायल बदमाश विक्की बॉक्सर उर्फ विकास शातिर किस्म का अपराधी है। इस पर करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक अभियोग दर्ज हैं। वर्ष 2017 में  फिरोजाबाद के प्रमुख उद्योगपति संजय मित्तल के अपहरण का यह मुख्य अभियुक्त था। यह अभी कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर जेल से छूटा था।
three wanted criminals arrested in police encounter in firozabad
मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर का इलाज करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
थाना उत्तर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर बबलू लहका पकड़ा गया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसका साथी फरार हो गया। बदमाशों से मुठभेड़ बंबा चौराहे के पास हुई। इस दौरान बदमाशों की तरफ से चलाई गई गोली कोटला रोड चौकी इंचार्ज अनिल कुमार के हाथ से रगड़कर निकल गई। एसपी देहात ने बताया कि बबलू लहका हिस्ट्रीशीटर है, उस पर लूट-हत्या के 10 मुकदमे दर्ज हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed