{"_id":"62bbf6c269d5815b3f0953e9","slug":"youths-pulled-out-the-teenager-who-was-drowning-in-the-canal-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: नहर में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: नहर में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 29 Jun 2022 12:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:22 PM IST
सार
गांव ढकरई का रहने वाला किशोर बुधवार की सुबह नहर में नहाने गया था, तभी वह डूब गया। वहां मौजूद युवकों ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
नहर में तैरता युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह नहर में नहाते समय एक किशोर डूब गया। किशोर को डूबता हुआ देख आसपास मौजूद युवा उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। किशोर को बाहर निकाला। परिजन किशोर को जिला अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घिरोर क्षेत्र के गांव ढकरई निवासी 15 वर्षीय गौरव बुधवार की सुबह नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक पानी में डूब गया। किशोर को नहर में डूबता हुआ देख युवा मदद के लिए नहर में कूद पड़े। युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को नहर से निकाला और उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजन किशोर को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घिरोर पर लेकर पहुंचे। यहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उसे होश में नहीं आया। किशोर की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बची। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन