{"_id":"6aa5bf11d596e2fe52080cce","slug":"youth-riding-a-bullet-motorcycle-dies-after-collision-with-a-vehicle-agra-news-c-25-1-agr1008-1158270-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाहन की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाहन की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत
Sun, 13 Sep 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पिनाहट। थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के करकोली गांव के पास शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान युवक की सांसें थम गईं।
काकरखेड़ा निवासी मनोज कुमार बुलेट से आगरा लौट रहे थे। करकोली गांव के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में मनोज कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मनोज कुमार को आगरा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई।