{"_id":"6aef16a7470ec677d907acda","slug":"youth-murdered-at-railway-station-in-mainpuri-dhirendra-shastri-receives-support-from-sants-krishna-statement-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबरें: स्टेशन पर कत्ल, धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में संतों की हुंकार; वाहनों की टक्कर में युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबरें: स्टेशन पर कत्ल, धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में संतों की हुंकार; वाहनों की टक्कर में युवक की माैत
Sat, 07 Nov 2026 05:46 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 07 Nov 2026 05:46 PM IST
सार
ब्रज क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं। भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को संतों का समर्थन मिला है। उनके समर्थन में वृंदावन में संतों ने बैठक की। मैनपुरी में रेलवे स्टेशन पर सो रहे युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आगरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
ब्रज की बड़ी खबरें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में लगातार दूसरे दिन मथुरा के वृंदावन में संतों ने बैठक की। कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विरोध सनातन धर्म का विरोध माना जाएगा। मैनपुरी जिले में एक अजीबोगरीब प्रेम कहानी सामने आई। छह बच्चों की मां ससुर के इश्क में पड़ गई। वह पति और बच्चों को छोड़कर ससुर के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामला थाने तक पहुंच गया। मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर युवक का खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। गला रेतकर और चेहरा कुचलकर युवक को बेरहमी से माैत के घाट उतारा गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मैनपुरी के किशनी में सड़क हादसे में दिवाली से पहले घर का इकलाैता चिराग बुझ गया। युवक की माैत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। आगरा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में माैत हो गई। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है।
यूपी: धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में संतों की हुंकार, अखिलेश यादव से बोले- कृष्ण जन्मभूमि के लिए चलाएं अभियान
बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में दूसरे दिन शुक्रवार को नगर के संत एवं भागवताचार्य ने फिर समर्थन में बैठक की। रमणरेती मार्ग स्थित एक होटल में हुई बैठक में उन्होंने संत का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाकर शास्त्री का विरोध करने वालों के प्रति रोष जताया। संत एवं धर्माचार्यों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विरोध सनातन धर्म का विरोध माना। इसे संतों ने आगामी चुनावों में सनातन विरोधियों द्वारा सनातन के आईकॉन और उनके बढ़ते प्रभाव को चोट पहुंचाने का प्रयास बताया। उन्होंने सनातन बोर्ड बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया...पढ़ें पूरी खबर
यूपी में अब एक नई प्रेम कहानी: ससुर के प्यार में पड़ी बहू, पति और छह बच्चों को छोड़ा; थाने में कर दिया ये एलान
रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक छह बच्चों की मां अपने ममिया ससुर के प्यार में इस कदर दीवानी हो गई कि उसने अपने पति और बच्चों को छोड़ने का फैसला कर लिया। थाने में भी जब पति और बच्चों ने गिड़गिड़ाकर घर लौटने की गुहार लगाई, तब भी उसका दिल नहीं पसीजा। वह अपने प्रेमी ससुर के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मैनपुरी में बड़ी वारदात: रेलवे स्टेशन पर सो रहे युवक की बेरहमी से हत्या, पहले गला रेता फिर कुचल दिया सिर
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक का गला चाकू से रेता गया था और चेहरे व सिर को किसी भारी चीज से कुचला गया था। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किए, मौके से सब्जी काटने वाला चाकू बरामद हुआ है। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेजा है...पढ़ें पूरी खबर
दिवाली से पहले बुझ गया घर का इकलाैता चिराग: बाइकों की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मच गई चीखपुकार
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव का सैफई में पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक घर का इकलाैता बेटा था...पढ़ें पूरी खबर
धनतेरस पर विवाहिता की मौत: 'कार नहीं मिली तो जान से मार देंगे', सुबह किया भाई को फोन, फिर इस हाल में मिली लाश
आगरा के बरौली अहीर (थाना एकता) में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है...पढ़ें पूरी खबर