फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth Made Tattoos In Fashion On Body Now Have To Cleaned For Job

शौक बना परेशानी: सेलिब्रिटी को देखकर झट से बनवाया टैटू, नौकरी के लिए साफ कराने चिकित्सकों के पास पहुंच रहे युवक-युवती

Mon, 20 Sep 2021 11:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Sep 2021 11:03 AM IST
सार

त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि टैटू से त्वचा की टीबी और एलर्जी का खतरा रहता है। अगर सुई स्टरलाइज नहीं है और संक्रमित होने पर एचआईवी और हेपेटाइटिस बी का भी खतरा रहता है। ऐसे में युवा टैटू बनवाते वक्त सुई को अच्छी तरह से स्टरलाइज जरूर करवा लें।

विज्ञापन
Youth Made Tattoos In Fashion On Body Now Have To Cleaned For Job
टैटू का प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेलिब्रिटी को देखकर टैटू का शौक लगा और झट से अपनी पसंद का टैटू बनवाया। बात जब नौकरी की आई तो टैटू साफ करवाने के लिए चिकित्सकों के पास पहुंचे। एसएन मेडिकल कॉलेज की त्वचा रोग विभाग में हर सप्ताह ऐसे दो-तीन युवा आ रहे हैं। त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि टैटू को साफ करवाने के लिए ओपीडी में तीन से पांच युवा परामर्श लेने आते हैं। इनमें से दो से तीन युवा टैटू साफ करवा रहे हैं। इनकी उम्र 20 से 28 वर्ष के अधिक हैं। खासतौर से सैन्य और पुलिस की नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवा अधिक रहते हैं। यह शरीर पर बने टैटू साफ करवाते हैं। मल्टीनेशनल कंपनियों में आवेदन करने वाले युवा हाथ, गर्दन और बाजू पर बने टैटू को साफ करवाते हैं। बाकी पीठ या फिर अन्य हिस्से में बने टैटू कपड़े से ढक लेते हैं, जो साक्षात्कार के समय नजर नहीं आते। इसमें युवतियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन


केस एक: चार सिटिंग हो चुकी हैं
ग्वालियर रोड निवासी 22 साल के युवक ने बाजू पर टैटू बनवाया था। सेना की नौकरी के लिए आवेदन किया। टैटू होने पर मेडिकल में अनफिट होने की जानकारी पर एसएन में इसे साफ करवा रहा है। चार सिटिंग हो चुकी हैं।
विज्ञापन


केस दो: टैटू हटवाने के लिए कहा
सदर क्षेत्र की 26 साल की युवती ने दिल्ली की मल्टीनेशनल की कंपनी में आवेदन किया। उनकी गर्दन पर टैटू था, साक्षात्कार में टैटू हटवाने के बाद ही ज्वाइन करने की बात कही। एसएन में टैटू हटाने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे साफ होता है टैटू
टैटू वाले स्थान पर क्यू स्विच लेजर विधि से 30 से 50 मिनट तक प्रक्रिया अपनाई जाती है। 21 से 30 दिन में एक बार प्रक्रिया अपनाई जाती है। टैटू की लंबाई के आधार पर सिटिंग तय करते हैं। सामान्य तौर पर छह से 10 सिटिंग में टैटू साफ हो जाता है। इससे किसी तरह की एलर्जी या फिर कोई परेशानी नहीं होती है।
एसएन में निशुल्क है सुविधा
निजी सेंटरों पर प्रति टैटू 1500 से 2000 रुपये तक फीस है। एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में यह सुविधा निशुल्क है। यहां एक रुपये का पर्चा बनवाकर त्वचा रोग विभाग में परामर्श ले सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। 
टैटू से त्वचा की टीबी, एलर्जी का खतरा
त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि टैटू से त्वचा की टीबी और एलर्जी का खतरा रहता है। अगर सुई स्टरलाइज नहीं है और संक्रमित होने पर एचआईवी और हेपेटाइटिस बी का भी खतरा रहता है। ऐसे में युवा टैटू बनवाते वक्त सुई को अच्छी तरह से स्टरलाइज जरूर करवा लें।
आगरा मंडल में बुखार का प्रकोप: डेंगू व वायरल से 10 लोगों की मौत, फिरोजाबाद में पांच ने तोड़ा दम
डॉक्टर के घर डकैती कांड: आठ टीमें, 24 घंटे में 50 संदिग्धों से पूछताछ, नतीजा शून्य, दहशत में परिवार 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed