फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies in road accident, family members create ruckus

Agra: बाइकों की आमने-सामने से टक्कर...युवक की माैत, दो घायल; परिजनों ने मुआवजे को लेकर किया हंगामा

Mon, 13 Oct 2025 03:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 13 Oct 2025 03:40 PM IST
सार

परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव गोदाम पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। माैके पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन
Youth dies in road accident, family members create ruckus
परिजनों ने किया हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के रुनकता में शनिवार रात दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की माैत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन फर्म के कार्यालय पर ले आए। उन्होंने मुआवजे की मांग के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर दो घंटे बाद परिजन को शांत किया। इसके बाद वो शव ले गए।
विज्ञापन


घटना शनिवार रात करीब तीन बजे की है। अछनेरा के गांव जनूथा निवासी दिनेश (24) हीरालाल की प्याऊ के पास एक गोदाम में काम करते थे। वह रात में बाइक से रुनकता की तरफ आ रहे थे। सबस्टेशन के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार हिमांशु व गौरव जोशी घायल हो गए।
विज्ञापन

 

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार शाम करीब 4:30 बजे शव को परिजन और ग्रामीण एंबुलेंस से गोदाम पर ले आए। उन्होंने गेट पर ही शव रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस की जानकारी पर पुलिस पहुंची। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। शाम सात बजे शव को परिजन ले गए।

किसान नेता से धक्कामुक्की, अभद्रता कर थाने ले गई पुलिस
दिनेश के शव को परिजन गोदाम पर लाए थे। इसकी जानकारी पर किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह व धीरज सिकरवार पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की। दिलीप सिंह का आरोप है कि थाना सिकंदरा इंस्पेक्टर ने शव नहीं उठाने पर ग्रामीणों को मुकदमा लिखवाने की धमकी दी। उनके साथ बदसलूकी की। विरोध पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए घसीटकर गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी थाने ले गए। बाद में उन्हें थाने से छोड़ दिया। वह इस मामले की अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed