{"_id":"6307bdf15638f52314396054","slug":"youth-arrested-for-calling-himself-naib-subedar-mainpuri-news-agr5445791135","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: जांच करने पहुंचे दरोगा को सेना में नायब सूबेदार बताकर हड़काया, पोल खुली तो छूट गए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: जांच करने पहुंचे दरोगा को सेना में नायब सूबेदार बताकर हड़काया, पोल खुली तो छूट गए पसीने
Fri, 26 Aug 2022 09:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 09:21 AM IST
सार
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी की बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जैली जिरौली में दरोगा शिकायती पत्र की जांच करने पहुंचे। घर में मौजूद युवक ने खुद को सेना में नायब सूबेदार बताते हुए रौब झाड़ना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष ने जब परिचय पत्र की जांच कराई तो वह फर्जी निकला। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
गांव जैली जिरौली निवासी सोनी के शिकायती पत्र की जांच के लिए दरोगा दर्शन सिंह बृहस्पतिवार को घर पर पहुंचे। घर से एक युवक बाहर आया और बताया कि यह उसकी ससुराल है। उसने अपना नाम नितिन कुमार निवासी मोहल्ला दशरथ रोड, थाना दशरथ महल अयोध्या बताया। खुद को सेना में सूबेदार बताते हुए रौब झाड़ने लगा। जब प्रार्थना पत्र के संबंध में पूछा तो आग बबूला हो गया।
थानाध्यक्ष अमित सिंह को जानकारी हुई, तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर युवक से परिचय पत्र दिखाने के लिए कहा। संदेह होने पर थाने लाकर जांच की गई तो परिचय पत्र फर्जी निकला। युवक ने बताया कि उसे फर्जी परिचय पत्र बनवा रखा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।