फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youngman Committed Suicide Due To Poverty

गरीबी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, जेब से मिला सुसाइड नोट, लिखा...

Tue, 11 Aug 2020 12:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 11 Aug 2020 12:32 AM IST
सार

दिल्ली में मजदूरी करने गया लेकिन नहीं मिला काम

विज्ञापन
Youngman Committed Suicide Due To Poverty
युवक की आत्महत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद के थाना एका क्षेत्र में एक युवक ने गरीबी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद जनपद के थाना एका के कुशवाह नगर में युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। उसकी जेब में एक कागज रखा मिला है जिसमें मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताते हुए परिजनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का बात लिखी है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें : तीन दिन में नहीं मिली डॉ. दीप्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, नौकरानियों के बयान दर्ज कर पति को भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना एका के कुशवाह नगर निवासी प्रेमपाल (25) पुत्र नेम सिंह ने गांव के बाहर स्थित नीम पेड़ पर रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। इसकी जानकारी सोमवार सुबह लोगों हुई। मौके पर काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा। पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी जेब में एक कागज का टुकड़ा मिला। थानाध्यक्ष एका रवींद्र सिंह ने बताया कि युवक ने उक्त कागज में लिखा था कि मेरी मौत के बाद परिवार को परेशान नहीं किया जाए। इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। सभी को राम-राम।

युवक की मौत होने के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि युवक घर में कमाने वाला था। परिवार की माली हालत काफी खराब है। वह पिछले दिनों काम की तलाश में दिल्ली गया था। काम न मिलने पर दिल्ली से गांव लौट आया था। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed