फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man threw toilet cleaner on the girl in Agra

Agra News: सिरफिरे युवक ने युवती को टक्कर मारकर स्कूटी से गिराया, चेहरे पर फेंका टॉयलेट क्लीनर

Thu, 05 Jan 2023 09:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Jan 2023 09:44 AM IST
सार

आरोपी युवक कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था। फोन पर गलत बातें करता था। जब युवती ने उससे फोन पर बात करना बंद कर दिया तो बौखला गया। बुधवार को उसने युवती को टक्कर मारकर स्कूटी से गिरा दिया। इसके बाद उस पर टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया। 

विज्ञापन
young man threw toilet cleaner on the girl in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर इलाके में बुधवार को एक सिरफिरे ने दुस्साहसिक वारदात की। फोन पर बात नहीं करने से नाराज होकर उसने युवती को स्कूटी में टक्कर मारकर गिरा दिया। सरेराह अश्लीलता की कोशिश की और बोतल में लेकर आया तरल पदार्थ उस पर फेंक दिया। हेलमेट लगाए होने से युवती बच गई। पुलिस से युवती ने बताया कि युवक तेजाब से उसका चेहरा जलाना चाहता है। पुलिस का कहना है कि युवक ने टॉयलेट क्लीनर फेंका है, टीम आरोपी की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन


सदर इलाके की युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में उसने बीकॉम किया था। तब उसके साथ इलाके के सौरभ शर्मा ने परीक्षा दी थी। बाद में वह फोन पर बातचीत करने लगा। कुछ दिनों से वह गलत बातें करना लगा। सौरभ के व्यवहार में परिवर्तन देख उसने दूरी बना ली और बात करना बंद कर दिया। इस पर सौरभ बौखला गया और उसका पीछा करने लगा। बुधवार को वह स्कूटी से जा रही थी। 

विज्ञापन

घटना के बाद दहशत में युवती 

आरोप है कि सौरभ स्कूटी से पीछा करते आया। रास्ते में टक्कर मारकर उसे स्कूटी से गिरा दिया। अश्लीलता की कोशिश की। विरोध करने पर उसके ऊपर तरल पदार्थ फेंक दिया। घबरा कर वह शोर मचाने लगी। युवती का कहना है कि आरोपी के पास तेजाब था। वह उसका चेहरा जलाना चाहता था। वह भागने लगी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना के बाद से वह दहशत में है और अपने सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी घर से हुआ फरार

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़, मारपीट, बंधक बनाना, जान से मारने की धमकी, गालीगलौज की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने टॉयलेट क्लीनर जैसा कुछ फेंका था। युवती का मेडिकल कराया गया है। इसमें उसके पैर में चोट लगी है, जो स्कूटी से गिरने से आई है। टॉयलेट क्लीनर हेलमेट पर गिरा था। उसकी जांच कराई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। वह फरार हो गया है।  

युवती से छेड़छाड़, मुकदमा

सदर में बुधवार की सुबह एक अन्य मामले में युवक ने युवती को रास्ते में पकड़ लिया। युवती ने किसी तरह अपने आप को बचाया। मामले में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई करता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed