{"_id":"5ed3c8878ebc3e908f687681","slug":"young-man-shot-dead-in-shikohabad-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक को मौत के घाट उतारा, सरेसायं हत्याकांड से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक को मौत के घाट उतारा, सरेसायं हत्याकांड से सनसनी
Mon, 01 Jun 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:04 AM IST
सार
हत्या के बाद भागते हुए दो हमलावरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर कमरे में किया बंद
विज्ञापन
अवनीश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में बोलेरो सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद दो हमलावरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपियों को हिरासत में लिया है। गांव में इस घटना के बाद आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों के अनुसार रविवार सायं छह बजे के करीब मुस्तफाबाद रोड पर बोलेरो सवार बदमाश एक बाइक सवार पर फायरिंग करते हुए उसका पीछा कर रहे थे। सोभनपुर गांव के समीप जब बाइक सवार पहुंचा तो अपनी जान बचाने के लिए उसने बाइक छोड़कर पैदल ही घरों में छिपने के लिए दौड़ लगा दी। बोलेरो सवार युवक भी हाथों में असलाह लेकर उसका पीछा करने लगे। सोभनपुर नगला झील निवासी अवनीश (35) पुत्र वीरेंद्र पर हमलावर ने फायर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी होते ही जनपद पुलिस में खलबली मच गई। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, सीओ इन्दुप्रभा समेत कई थानों की पुलसि फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। आक्रोशित ग्रामीण डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।

Trending Videos
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अवनीश की मौत के बाद उसके दो छोटे बच्चे हनी और विकाश के पालन पोषण की जिम्मेदारी अब उसकी पत्नी संगीता के कंधों पर आ गई है। अवनीश की मां और पत्नी संगीता का संयुक्त चिकित्सालय में रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों में घटना के प्रति आक्रोश व्याप्त है।