फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man serving sentence in case of raping girl disgusting truth even police were shocked

UP: जिससे दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा युवक...उस युवती की घिनौनी सच्चाई आई सामने, सच जानकर पुलिस भी हैरान

Thu, 31 Oct 2024 02:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 02:45 PM IST
सार

आगरा के एत्मादौला क्षेत्र का रहने वाला युवक जिस युवती से दुष्कर्म के आरोप में जेल में है, उसकी सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। दिल्ली की युवती ने युवक को हनी ट्रैप में फंसाया, फिर झूठा मुकदमा दर्ज कराने के बाद वसूली का दबाव बनाया जा रहा था। 
 

विज्ञापन
young man serving sentence in case of raping girl disgusting truth even police were shocked
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला थाने में कटरा वजीर खां निवासी अजय तोमर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वह जेल में बंद है। पुलिस विवेचना में मामला हनी ट्रैप का निकला। वसूली के लिए एक युवती ने पूरी कहानी बनाई थी। कोर्ट में बयान से पहले युवक के परिजन से रुपयों की मांग की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस से जुड़ीं दो युवतियों को दिल्ली से पकड़ा है। आगरा निवासी एक युवती की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


परिवार ने दी कॉल रिकार्डिंग 
फिरोजाबाद निवासी एक युवती 9 अक्तूबर को एत्माद्दौला थाने पहुंची थी। आरोप लगाया कि अजय तोमर ने घर में काम करने बुलाया था। बाद में बेहोश करके दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजय को गिरफ्तार करके जेल भेजा। आरोपी के परिजन पुलिस अधिकारियों से मिले। उन्होंने कुछ कॉल रिकार्डिंग दीं। बेटे को साजिश के तहत फंसाने की बात कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: दरिंदे ने जैसे ली मासूम की जान, वैसी ही मौत मिले...दुष्कर्मी को सजा-ए-मौत, परिजन बोले- इस दिन का था इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन



 

डीसीपी सिटी से मिले युवक के घरवाले
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के मुताबिक, युवक के घरवालों उनसे मिले थे। बताया कि कुछ लोग 15 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। अब 5 लाख की मांग कर रहे हैं। बोल रहे हैं कि रुपये मिलते ही समझौता हो जाएगा। कोर्ट में बयान से आरोपी छूट जाएगा। परिजनों की बात और रिकार्डिंग सुन छानबीन की गई। सामने आया कि जिस युवती ने मुकदमा दर्ज कराया, वह फिरोजाबाद की रहने वाली नहीं है। उसका नाम भी कुछ और है।

ये भी पढ़ें -  दुष्कर्मी को मौत की सजा: पानी में डुबाया, टाइल्स से सिर कुचला...हैवानियत के बाद हत्या, फिर लाश के साथ किया ऐसा काम


 

ज्योति ने बनाया पूरा प्लान
वह दिल्ली की रहने वाली शाइस्ता परवीन है। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी तनु अजय को पहले से जानती थी। तनु की मुलाकात शाइस्ता परवीन और ज्योति से हुई। ज्योति ने पूरा प्लान बनाया। उसने अजय की पहचान शाइस्ता से करा दी। मामले में अजय के परिजनों को बुधवार को दीवानी बुलाया था। पुलिस युवतियों के बयान दर्ज करने की बोलकर सोनी उर्फ शाइस्ता और ज्योति को थाने ले आई। उनसे पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई। दुष्कर्म के मुकदमे में युवती और उसकी सहेली को जेल भेजा जाएगा। तनु की तलाश की जा रही है। एक और नाम सामने आया है। वह मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहा था।

ये भी पढ़ें -   UP: 'बटेंगे तो कटेंगे' सीएम योगी के बयान पर लगे होर्डिंग फाड़ डाले, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
 

पहले भी पकड़ा गया था गैंग
पहले भी गैंग हरीपर्वत क्षेत्र में पकड़ा गया था। इसमें अधिवक्ता सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। एक युवती ने युवक को जाल में फंसाया था। होटल में मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed