फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brute took life of an innocent got same death rapist got death penalty family said waiting for this day

UP: दरिंदे ने जैसे ली मासूम की जान, वैसी ही मौत मिले...दुष्कर्मी को सजा-ए-मौत, परिजन बोले- इस दिन का था इंतजार

Thu, 31 Oct 2024 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 09:14 AM IST
सार

दुष्कर्म के आरोपी को मौत की सजा मिली, तो मृतक बच्ची की मां-दादी ने बेटी की फोटो हाथों में लेकर दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि दरिंदे ने जैसे मासूम की जान ली, वैसे ही उसे भी मौत दी जाए। 
 

विज्ञापन
brute took life of an innocent got same death rapist got death penalty family said waiting for this day
दुष्कर्म के दोषी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाल

विस्तार

आगरा में दिवाली पर इंसाफ की जीत हुई है। हमने जो खो दिया, वह अब लाैटकर नहीं आ सकता है। मगर, उसने जो किया, उसकी सजा मिल गई। अब जिस तरह से उसने मेरी फूल सी बिटिया को तड़पाकर मारा, उस तरह से वो भी मरते समय तड़पना चाहिए। मेरी बेटी कभी वापस नहीं आएगी, पर सजा से ऐसा करने की सोचने वालों की रूह कांप जाएगी। यह बताते हुए मृतक बच्ची की मां और दादी की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। वह अपनी बेटी की याद में आंसू बहा रही हैं। 10 महीने से चाैकीदार राजवीर की सजा के इंतजार में एक-एक दिन गिन रही थीं।
विज्ञापन


मृतक बालिका के घर में दादी-दादा, मां और पिता के अलावा 3 साल की छोटी बहन है। पिता ने बालिका की मां को फोन कर चाैकीदार को सजा मिलने की जानकारी दी थी। इससे वह इंसाफ मिलने पर खुशी तो जाहिर कर रही थी, लेकिन दूसरी तरफ बेटी के दूर जाने का गम भी था। उन्होंने बेटी की फोटो को अपने हाथों में ले लिया। उसे एकटक निहारने लगीं। दादी और मासूम बहन भी बहन को याद कर रही थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दुष्कर्मी को मौत की सजा: पानी में डुबाया, टाइल्स से सिर कुचला...हैवानियत के बाद हत्या, फिर लाश के साथ किया ऐसा काम
विज्ञापन
विज्ञापन



 

मां और दादी की आंखों में आ गए आंसू 
मां और दादी की आंखों में आंसू भी आ गए। वह कह रही थीं कि चाैकीदार ने उनकी बेटी को छीन लिया। बड़ी बेरहमी से मार दिया। जिस तरह से उसकी जान ली गई, उसी तरह दोषी को भी सजा मिलनी चाहिए। ताकि और कोई इस तरह की दरिंदगी करने की सोच भी नहीं सके। पिता ने भी यही कहा कि पुलिस की पैरवी और कोर्ट पर पूरा भराेसा था। आज उन्हें इंसाफ मिल गया।
 
ये भी पढ़ें -  UP: 'बटेंगे तो कटेंगे' सीएम योगी के बयान पर लगे होर्डिंग फाड़ डाले, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार


 

आरोपी के परिजन बोले, जैसी करनी, वैसी भरनी
वहीं राजवीर के घर में भतीजा बैठा हुआ था। अमर उजाला रिपोर्टर को भतीजे ने बतायाकि घटना के बाद चाचा से मिलने कोई नहीं गया। उनकी हरकत ने पूरे परिवर को शर्मशार कर दिया था। गांव के लोग भी उन्हें कोसने लगे थे। इसलिए किसी ने पैरवी नहीं की। सजा मिली है तो जैसी करनी, वैसी भरनी है।

ये भी पढ़ें -  सजा-ए-मौत: दरिंदे को अंतिम सांस तक फंदे पर लटकाया जाए...सात साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, 10 माह में फैसला


 

एत्मादपुर में फांसी का दूसरा मामला
27 नवंबर 2017 को भी एत्मादपुर में 7 साल की बालिका के साथ इसी तरह की घटना हुई थी। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। बालिका का शव एक स्कूल परिसर में पड़ा मिला था। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए थे। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के माैनी नामक युवक को पकड़ा था। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। कोर्ट में 16 गवाह पेश किए गए। 20 नवंबर 2019 को फैसला आया था। दोषी को फांसी की सजा सुनाई गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed