फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hoardings put up in support of CM Yogi's statement torn District President of SP Chatra sabha arrested

UP: 'बटेंगे तो कटेंगे' सीएम योगी के बयान पर लगे होर्डिंग फाड़ डाले, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

Thu, 31 Oct 2024 08:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 08:17 AM IST
सार

सीएम योगी के बयान  'बटेंगे तो कटेंगे' के समर्थन में आगरा में होर्डिंग लगाए गए। इन होर्डिंग को रात में फाड़ दिया गया। इस कृत्य से भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Hoardings put up in support of CM Yogi's statement torn District President of SP Chatra sabha arrested
Hoardings torn - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा में कहा था कि बटेंगे तो कटेंगे। इसको भाजपा नेताओं ने अपने होर्डिंग में स्लोगन के रूप में लिखवा दिया। इनमें दिवाली की शुभकामनाएं दी गई थीं। ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड पर इसी तरह के होर्डिंग को फाड़ दिया गया। मामले की जानकारी पर भाजपा नेताओं ने पुलिस को जानकारी दी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार रात को पुलिस ने आरोपी सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पंकज कसाना को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दुष्कर्मी को मौत की सजा: पानी में डुबाया, टाइल्स से सिर कुचला...हैवानियत के बाद हत्या, फिर लाश के साथ किया ऐसा काम
विज्ञापन



 

यहां लगे हुए थे होर्डिंग
बसई चाैकी क्षेत्र में हरे कृष्णा रिजोर्ट के सामने होर्डिंग लगा हुआ था। मंगलवार की रात हार्डिंग को किसी ने फाड़ दिया। इसकी जानकारी भाजपा नेताओं को हुई। उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया। मामले में जितेश स्वरूप ने थाना ताजगंज में तहरीर दी। पुलिस ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।

ये भी पढ़ें -  दिवाली से पहले बेटे-बहू की मौत: दंपती की कार में गोली मारकर हत्या, सिर में मारी गोलियां, दर्शन कर लौट रहे थे
 

 
विज्ञापन

कार से आए थे आरोपी 
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताय कि रात में एक कार सवार युवक आया था। वह होर्डिंग को फाड़ते नजर आया। कार के नंबर से आरोपी की तलाश की गई। नंबर सैंया का था। पुलिस टीम पहुंच गई। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोप हैकि सैंया के पुरा महाराज सिंह निवासी पंकज कसाना ने होर्डिंग फाड़ा था। पूछताछ में पता चला कि वह सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष है। वह एक पार्टी से लाैट रहे थे। रास्ते में कार रोक ली। होर्डिंग फाड़ दिया।

ये भी पढ़ें -  सजा-ए-मौत: दरिंदे को अंतिम सांस तक फंदे पर लटकाया जाए...सात साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, 10 माह में फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed