फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man jailed for objectionable remarks over citizenship amendment act in kasganj

नागरिकता कानून: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, युवक को जेल

Wed, 18 Dec 2019 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Dec 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
young man jailed for objectionable remarks over citizenship amendment act in kasganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून को लेकर मचे बवाल पर कासगंज जिले की पुलिस चौकन्नी है। सड़क से सोशल मीडिया तक विशेष निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर नागरिकता कानून को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अमांपुर के युवक को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली-अलीगढ़ समेत कई शहरों में उग्र प्रदर्शन हुए हैं। इसे लेकर जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद से लगातार चौकसी बरती जा रही है। डीएम सीपी सिंह और एसपी सुशील घुले खुद माहौल परख रहे हैं। 
विज्ञापन


इस बीच नागरिकता कानून को लेकर अमांपुर के मोहल्ला इंद्रा नगर में रहने वाले सत्यप्रकाश गुप्ता पुत्र चंद्रपाल गुप्ता ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

मंगलवार सुबह डीएम और एसपी ने कई इलाकों का निरीक्षण किया। आला अफसरों ने लोगों से बातचीत कर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि अगर किसी ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर न भ्रामक पोस्ट डालें और न ही शेयर करें। 

'जिलेभर में इसी तरह शांति बनाए रखें'

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि जिले में पूरी तरह शांति है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणी कर अफवाह फैलाने का प्रयास न करें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

एसपी सुशील घुले ने कहा कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। यदि किसी ने कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमांपुर में एक युवक ने नागरिकता संशोधन बिल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उसे जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed