फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man drowned in Yamuna river in agra

Agra: यमुना में नहाने गया युवक डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे, मृतक आश्रित कोटे से पुलिस में लगनी वाली थी नौकरी

Wed, 29 Jun 2022 02:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Jun 2022 02:03 PM IST
सार

युवक अपने दोस्त के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह डूब गया। 20 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
young man drowned in Yamuna river in agra
अरुण कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के हाथी घाट पर मंगलवार शाम को यमुना नदी में एक युवक डूब गया। युवक अपने दोस्त के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस टीम और गोताखोर 20 घंटे बाद भी उसको नहीं तलाश सके हैं। बताया जा रहा है कि युवक के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह मृतक आश्रित कोटे से पिता की जगह पुलिसकर्मी बनने वाला था।

विज्ञापन


पुलिस लाइन आवासीय परिसर में रहने वाला 29 वर्षीय अरुण कुमार मंगलवार की शाम दोस्त के साथ एत्माद्दौला के हाथी घाट पर गया था। वहां यमुना में नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया। दोस्त के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने अरुण को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और युवक के परिजन पहुंच गए। 

विज्ञापन

मंगलवार शाम से तलाश जारी

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से अरुण को खोजने का प्रयास किया। रात होने के कारण तलाश रोक दी गई। बुधवार की सुबह से पुलिस ने स्टीमर और गोताखोरों की मदद से अरुण की तलाश में जुटी है। युवक परिजन और रिश्तेदार रातभर हाथी घाट पर डेरा डाले रहे, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना में डूबे अरुण के परिवार में दो भाई और दो बहन हैं। बहनों की शादी हो चुकी है। माता-पिता की मौत हो चुकी है। 2018 में अरुण के पिता की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। पिता यूपी पुलिस में थे। बड़े भाइयों की उम्र सीमा निकल चुकी थी। इसलिए अरुण की मृतक आश्रित कोटे से पुलिस में नौकरी की प्रक्रिया चल रही थी। सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी थी। दौड़ के बाद उसकी भर्ती होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed