फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died after 28 days of marriage left his wife at his maternal home

शादी के 28 दिन बाद युवक की मौत: पत्नी को मायके छोड़कर आया, सो गया कमरे में; फिर नहीं उठा

Fri, 09 Jun 2023 09:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 09:54 PM IST
सार

युवक पत्नी को मायके छोड़कर आया था। फिर कमरे में आकर सो गया। इसके बाद वो नहीं उठा। परिजन जब कमरे में पहुंचे, तो उसकी हालत देख होश उड़ गए। ुसे अस्पताल  ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
young man died after 28 days of marriage left his wife at his maternal home
कोतवाली हरीपर्वत, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सुल्तानगंज में शादी के 28 दिन बाद पायल कारीगर बंटी (26) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह पत्नी को मायके छोड़कर आया था। पुलिस का कहना है कि युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की पत्नी के मायके वालों ने परिवार पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नवविवाहिता का बुरा हाल है।

विज्ञापन


सुल्तानगंज निवासी बंटी (26) पायल झलाई का काम करता था। उसकी शादी 11 मई को हरीपर्वत थाना क्षेत्र के घटिया से हुई थी। शादी को अभी 28 दिन हुए थे। पुलिस ने बताया कि करीब पांच बजे पत्नी को मायके छोड़कर आया था। वहां से आने के बाद विषाक्त पदार्थ खाकर कमरे में लेट गया। जब देर शाम तक नहीं जागा तो करीब 7 बजे परिजन से बंटी को नींद से उठाने की कोशिश की। वह उठ नहीं पाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'साहब मैं जिंदा हूं...पति के साथ सुरक्षित हूं': पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची युवती, बोली- घरवालों से खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के मायके वालों ने किया हंगामा 

अनहोनी की आशंका पर परिजन उसे एसएन इमरजेंसी लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने बंटी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पत्नी के साथ ससुराल से अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बंटी के परिजन पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।


ये भी पढ़ें - मथुरा: दिनदहाड़े अधिवक्ता के अपहरण का प्रयास, भीड़ देख भागे कार सवार; जांच में जुटी पुलिस

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि परिजन की तरफ से मामले में काई तहरीर नही मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - विजिलेंस का जेई निलंबित: बिजली चोरी का मामला निपटाने के लिए मांगे थे दस हजार रुपये, वायरल हुआ था ऑडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed