फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big news from Mathura Attempt to abduct an advocate in broad daylight miscreants fled after seeing the crowd

मथुरा: दिनदहाड़े अधिवक्ता के अपहरण का प्रयास, भीड़ देख भागे कार सवार; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 09 Jun 2023 02:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 02:18 PM IST
सार

अधिवक्ता ने शोर मचा दिया, जिसके बाद कार सवार अधिवक्ता का मोबाइल व दो लाख रुपए लूटकर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Big news from Mathura Attempt to abduct an advocate in broad daylight miscreants fled after seeing the crowd
अधिवक्ता से घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक अधिवक्ता के अपहरण का प्रयास किया गया। मामला चौमुंहा के थाना जैंत क्षेत्र के छटीकरा-वृंदावन मार्ग का है। यहां अक्षय पात्र के सामने अधिवक्ता के अपहरण के प्रयास से सनसनी फैल गई। असफल होने पर बदमाश अधिवक्ता से दो लाख रुपए व मोबाइल फोन लूट ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला लेन देन के विवाद का लग रहा है। 
विज्ञापन



बताया गया है कि समीपवर्ती गांव गोपालगढ़ निवासी रामप्रसाद एडवोकेट सुबह अपने घर से पैदल अक्षयपात्र की तरफ जा रहे थे। छटीकरा मार्ग पर गाड़ी सवार लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में खींचने का प्रयास किया। अधिवक्ता के शोर मचाने पर गाड़ी सवार मौके से भाग निकले, लेकिन जाते समय अधिवक्ता का मोबाइल फोन और दो लाख रुपए लूट ले गए। इसी बीच घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन

 

सूचना पर जैंत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी जैंत अजय वर्मा ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मामला लेन देन का प्रतीत हो रहा है। दोनों पक्षों से सुनवाई की जा रही है। एडवोकेट रामप्रसाद ने जैंत निवासी अमर सिंह से जमीन खरीदी थी। उसके लेन देन का मामला है। अमर सिंह के लड़कों ने जमीन के रुपए मांगे हैं। दो लाख लूटने की सूचना झूठी है। आगे जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'साहब मैं जिंदा हूं...पति के साथ सुरक्षित हूं': पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची युवती, बोली- घरवालों से खतरा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed