फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Burned sister plowed ashes in field girl reached the police alive Said Sir I am safe with my husband

'साहब मैं जिंदा हूं...पति के साथ सुरक्षित हूं': पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची युवती, बोली- घरवालों से खतरा

Fri, 09 Jun 2023 01:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 01:54 PM IST
सार

भाई ने झूठ बोलकर पुलिस को खूब उलझाया। कहा कि बहन का अपहरण कर लिया गया है। उसकी हत्या के बाद लाश जला दी गई और सबूत न मिले इसलिए राख को खेत में जुतवा दिया। 
 

विज्ञापन
Burned sister plowed ashes in field girl reached the police alive Said Sir I am safe with my husband
एसएसपी कार्यालय पहुंची युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहब मैं जिंदा हूं, मेरा भाई झूठ बोल रहा है। मैंने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की है और अब अपने पति के साथ रहना चाहती हूं। मेरे परिवार वाले मुझे पति के साथ नहीं रहने दे रहे हैं। नौहझील के टोली मोहल्ला निवासी पिंकी ने  अपने पति कालीचरन के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर यह बात कही।

विज्ञापन

ये है मामला

 दरअसल दो दिन पहले युवती के भाई ने एसएसपी से मिलकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन को ननिहाल के घर से अगवा करने के बाद हत्या कर शव को खेत में जला दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राख के नमूने भी लिए थे और जांच में जुटी थी, लेकिन युवती को जिंदा देखकर अधिकारी चौंक गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा की पहली फ्लैटेड फैक्टरी: उद्घोषणा के दो घंटे में 32 उद्यमियों ने कराई बुकिंग, दिखी गजब की उत्सुकता

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजन

मंगलवार को नौहझील के टोली मोहल्ला निवासी नरेश अपने परिजन के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा था। उसने बताया कि बहन पिंकी को कालीचरण नामक युवक उसके ननिहाल से अपहरण कर ले गया और हत्या कर शव जला दिया। सबूत नष्ट करने के लिए उसने राख को खेत में फैला दिया। इस पर एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने गांव में फोरेंसिक टीम भेजी और राख को सबूत के तौर पर एकत्रित किया।


ये भी पढ़ें - गजब का हाल: निरीक्षण से पहले ढह गई विद्युत शवदाह गृह की चिमनी, 1.47 करोड़ रुपये की लागत से हो रही तैयार

कर ली थी कोर्ट मैरिज

युवती ने बताया कि उसने कालीचरण के साथ कई माह पहले कोर्ट मैरिज कर ली है। बाद उसका पति से उसका झगड़ा हो गया था और वह अपनी भाई के घर आ गई थी, लेकिन 3 जून की रात अपनी ही मर्जी से कालीचरण के पास चली गई। भाई ने उसके अपहरण और हत्या करने की झूठी अफवाह फैलाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार बाल्यान ने बताया कि झूठी सूचना देने के आरोप में नरेश के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed