फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yogi aditya nath,DPO kasganj,bal seva yojna,CM bal seva yojna,CM bal seva yojna for orphans,CM scheme for orphans,CM scheme

पहल : माता-पिता खो चुके बच्चों के भरण पोषण, शिक्षा व चिकित्सा की होगी व्यवस्था

Fri, 18 Jun 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
yogi aditya nath,DPO kasganj,bal seva yojna,CM bal seva yojna,CM bal seva yojna for orphans,CM scheme for orphans,CM scheme
कासगंज में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की बैठक में उपस्थित डीएम व अन्य अधि? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गई। कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत लाभ दिए जाने के संबंध में समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि ऐसे बच्चे, जिनके माता-पिता अथवा दोनों की कोरोना से मृत्यु हो गई है, इन बच्चों के कोई करीबी अभिभावक न हो या होने के बाद भी वह उन्हें अपनाना न चाहें या अपनाने में सक्षम न हो तो उनके भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा की व्यवस्था इस योजना में की गई है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 18 वर्ष तक के बच्चों को 4 हजार रुपये प्रति माह की दर से धनराशि प्रदान की जानी है। इसके अतिरिक्त कक्षा 9 या इससे ऊपर की कक्षा में अथवा व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 18 वर्ष तक के बच्चों को लैपटॉप, टैबलेट एवं बालिकाओं को विवाह के समय रुपये 1,01,000 रुपये की एकमुश्त धनराशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि योजना के अंतर्गत 41 बालक/बालिकाओं का अब तक चिन्हांकन किया गया है। जिला संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेंटर, महिला शक्ति केंद्र, चाइल्ड लाइन के विभिन्न कार्मिकों के माध्यम से सभी 41 बच्चों के परिवारजनों से मिलकर उनका आवेदन कराकर सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की मदद में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। बैठक में सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम एके श्रीवास्तव, सीएमओ डा. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed