{"_id":"6abad2214995240570061290","slug":"yamuna-maha-aarti-held-at-bateshwar-on-the-lines-of-the-banaras-tradition-agra-news-c-421-1-ad11001-18237-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बनारस की तर्ज पर बटेश्वर में हुई यमुना महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बनारस की तर्ज पर बटेश्वर में हुई यमुना महाआरती
बटेश्वर तीर्थ के मुख्य मंदिर घाट पर यमुना महा आरती करते पुजारी गण और उपस्थित गणमान्य लोग
Link Copied
बटेश्वर। तीर्थ धाम बटेश्वर स्थित मुख्य महादेव घाट पर सोमवार को पर्यटन एवं सूचना विभाग द्वारा संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत मोक्षदायिनी यमुना मैया की बनारस की तर्ज पर महाआरती का भव्य आयोजन शाम 7:40 बजे किया गया। इस दौरान घाट पर आस्था और भक्ति का माहौल देखते ही बन रहा था। यमुना घाट पर यमुना मैया के जयकारे गूंजे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ कई गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और यमुना मैया की आरती कर क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। आरती में नायब तहसीलदार बाह सुधीर गिरी, एसीपी बाह जितेंद्र कुमार, मंदिर प्रबंधक अजय भदौरिया, मंदिर के मुख्य पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, पुलकित भदौरिया, प्रधानपति बटेश्वर रघुवीर वर्मा, गौरव यादव, शिवकुमार शर्मा, प्रमुख रूप से शामिल रहे। यमुना महाआरती अशोक गोस्वामी, रंजीत गोस्वामी, राकेश बाजपेयी के द्वारा की गई। संकल्प सेवा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प भी लिया।
बटेश्वर तीर्थ के मुख्य मंदिर घाट पर यमुना महा आरती करते पुजारी गण और उपस्थित गणमान्य लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।