फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna flood water inundates Poiya Ghat Muktidham in Agra warning issued on ghats

Yamuna Flood In Agra: पोइयाघाट मोक्षधाम में पानी के बीच अंतिम संस्कार कर रहे लोग, घाट पर लगाए गए चेतावनी बैनर

Mon, 17 Jul 2023 12:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 12:53 PM IST
सार

Yamuna Flood In Agra: आगरा में पोइयाघाट मोक्षधाम में पानी के बीच लोग अंतिम संस्कार कर रहे हैं। यहां  घाटों पर चेतावनी लिखकर बैनर लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
Yamuna flood water inundates Poiya Ghat Muktidham in Agra warning issued on ghats
Agra News: श्मसान घाट पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ने से ताजगंज के साथ पोइया घाट स्थित मोक्षधाम (श्मशान घाट) में रविवार को पानी भर गया। पानी के बीच शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पोइया घाट पर रोड तक पानी आ गया है।

विज्ञापन


मोक्षधाम की दूसरी ओर बने दयालबाग शिक्षण संस्थान के कृषि अनुसंधान केंद्र (अनुपम उपवन) में भी पानी भरने लगा है। पोइया घाट पर नगर पंचायत स्वामीबाग ने कई पोस्टर लगाए हैं। इनमें यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को नदी से उचित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। लोग पानी में न जाएं, इसके लिए रस्सी लगा दी गई। सभी घाटों पर प्रशासन की ओर बैरिकेडिंग कराने के साथ सूचना भी चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra Tourism: ताजमहल घूमने आए अर्जेंटीना के पर्यटकों को टूर एजेंसी ने ठगा, पुलिस से मिली मदद तो दिया धन्यवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना किनारे की फसलें डूबीं

खासपुर, मनोहरपुर, अनुराग नगर में यमुना किनारे सब्जियों और पशु चारे की फसलें यमुना के पानी में डूब गईं। मनोहरपुर में सड़क किनारे तक पानी पहुंच गया है। गांवों के लोग बड़ी संख्या में नदी के किनारे बैठे हुए थे और बाढ़ के नुकसान पर चर्चा कर रहे थे।


यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल

एसटीपी में भरा पानी

यमुना का जलस्तर बढ़ने से अनुराग नगर की एसटीपी में पानी भरा गया है। सीवर बैक मार गया है। एसटीपी पर जाने का रास्ता बंद हो गया। आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed