फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband caught lover red handed and thrashed him when he came to meet his wife in Agra

UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल

Thu, 20 Jul 2023 07:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 07:13 AM IST
सार

आगरा में कमरे में पत्नी के साथ प्रेमी उसका था। हलचल सुनकर पति पहुंच गया। सामने का दृश्य देखकर वह खुद पर कंट्रोल नहीं रख सका। अपना आपा खो बैठा। इसके बाद ऐसा हाल किया कि लोग तमाशा देखते रहे। 

विज्ञापन
husband caught lover red handed and thrashed him when he came to meet his wife in Agra
महिला क्राइम (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में विवाहित प्रेमिका से मिलने मध्य प्रदेश से पहुंचे युवक को आशिकी भारी पड़ गई। महिला के पति ने उसे घर में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसे सड़क पर घसीटकर लाया और बेल्ट से पिटाई की। इस दौरान लोग तमाशबीन बने देखते रहे। घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस मौके पहुंची। तब तक दंपती घर छोड़कर जा चुके थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में महिला दो बच्चों और पति के साथ किराये पर रहती है। छह महीने पहले महिला की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से मध्य प्रदेश के युवक से हो गई। दोनों के बीच बात होने लगी। महिला रात में घंटों मोबाइल पर बात करने लगी तो पति को शक हो गया। उसका व्हाट्सएप चेक किया तो शक यकीन में बदल गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- उफान पर गंगा: नहीं थमी पानी की रफ्तार तो मुश्किल में होगा जीवन, पहले अतिवृष्टि...अब बाढ़ से फसलें बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पति ने उसकी निगरानी शुरू कर दी। दो दिन पहले महिला ने प्रेमी को आगरा बुलाया था। वह मंगलसूत्र लेकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। इसकी भनक लगने पर पति काम पर जाने की कहकर घर से निकल गया। इसी बीच महिला ने प्रेमी को बुला लिया। 

यह भी पढ़ेंः- NEET UG Counselling 2023: कार्यक्रम हो गया जारी, जानें कब और कैसे कर सकेंगे पंजीकरण व च्वाइस लॉक
 

पति ने युवक को रंगे हाथ पकड़ने के बाद उसे सड़क पर लाकर बेल्ट से बुरी तरह पीटा। बस्ती के लोगों की भीड़ वहां जुट गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो रविवार को वायरल हो गया। मामले में चौकी प्रभारी विधान सिंह का कहना है कि युवक पत्नी के साथ घर खाली करके चला गया है। मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed