फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna flood in Agra have reached wall of Etmaddaula and Taj Mahal monuments

Yamuna Flood: यमुना में उफान से सांसत में लोगों की जान, एत्माद्दौला और ताजमहल स्मारक की दीवार तक पहुंचा पानी

Sat, 15 Jul 2023 10:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 10:50 PM IST
सार

Yamuna Flood: आगरा में यमुना में उफान से लोगों की जान सांसत में है। एत्माद्दौला और ताजमहल स्मारक की दीवार तक पानी पहुंच गया है। डीएम ने बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण करके जानकारी ली है। 

 

विज्ञापन
Yamuna flood in Agra have reached wall of Etmaddaula and Taj Mahal monuments
Yamuna Flood: यमुना में उफान से सांसत में लोगों की जान, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को गोकुल बैराज से एक लाख क्यूसेक और ओखला बैराज से 2.57 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से यमुना नदी में उफान और बढ़ गया। 24 घंटे में यमुना नदी का जलस्तर एक फुट से ज्यादा बढ़कर देर रात लो फ्लड लेवल पर 495 फुट पर पहुंच गया। इससे नदी के किनारे बसी कालोनियों के लोगों की जान सांसत में आ गई है। 

विज्ञापन


यमुना में बाढ़ का पानी एत्माद्दौला और ताजमहल स्मारक की दीवार के पास तक पहुंच गया है। वहीं कैलाश घाट से लेकर दशहरा घाट तक यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से लोगों की धड़कनें लगातार बढ़ रही हैं। जलस्तर बढ़ने पर जिलाधिकारी ने राजश्री गार्डन कालोनी के लोगों को हटाकर आश्रय स्थल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Cancelled Train List: बारिश से ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेन रद्द तो कई चल रहीं घंटों लेट; यहां देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 10 आश्रय स्थलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों को अस्थाई रूप से रखा जाएगा। कैलाशघाट से लेकर ताजमहल के दशहरा घाट तक नदी किनारे बेरीकेडिंग की गई हैं और लगातार मुनादी कराई जा रही है।

राजश्री गार्डन से आश्रय स्थल भेजे जाएंगे लोग

डीएम नवनीत सिंह चहल ने बाढ़ के मद्देनजर दयालबाग, राजश्री गार्डन, अमर विहार, बल्केश्वर और यमुना नदी के घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजश्री गार्डन की दीवार से सटकर बहती यमुना नदी को देखा तो कालोनी से लोगों को सुरक्षित जगह पर बनाए गए शरण स्थल पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ेंः- Tomato Price Hike: 'टमाटर से आधे दाम में मिल रहा पेट्रोल' लोगों ने कसा तंज- बधाई हो! महंगाई कम हो गई

Yamuna flood in Agra have reached wall of Etmaddaula and Taj Mahal monuments
Agra News: डीएम नवनीत चहल ने बाढ़ चौकियों का जाना हाल - फोटो : अमर उजाला

डीएम ने चौ. बीरी सिंह इंटर कालेज में बनाए गए आश्रय स्थल को देखा और अमर विहार की बाढ़ चौकी का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि लोगों को यमुना किनारे से दूर रखा जाए। उन्होंने बल्केश्वर घाट पर बेरीकेडिंग के बाद आईटीआई में बने आश्रय गृह की व्यवस्थाएं देखीं। लेखपालों को क्षेत्र में ही रहने को कहा गया है। निरीक्षण में एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव, एसडीएम सदर परीक्षित खटाना आदि मौजूद रहे।

डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि लाउडस्पीकर से हमारी बाढ़ चौकियां यमुना नदी के किनारे लोगों को दूर रहने के लिए चेता रही हैं। बाढ़ चौकी पर कर्मचारी तैनात हैं। लाइफ जैकेट वितरित किए गए हैं। नदी का पानी कालोनियों में आने पर सुरक्षित आश्रय स्थलों में पहुंचाया जाएगा। गोताखोर और नाविक तैनात किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से ओआरएस, पानी साफ करने के लिए टेबलेट देने को कहा गया है।

यह भी पढ़ेंः- जा रही थी रिश्तेदारी, नदी देख सुसाइड का बन गया मन: महिला ने लगा दी छलांग, लोगों ने बचाया; वजह कर देगी हैरान

दिन में ऐसे बढ़ा यमुना में पानी

  • सुबह 9 बजे 494.10 फुट
  • दोपहर 12 बजे 494.20 फुट
  • दोपहर 3 बजे 494.40 फुट
  • शाम 6 बजे 494.60 फुट
  • रात 9 बजे 494.80 फुट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed