फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman tries to commit suicide by jumping into river in Mainpuri

जा रही थी रिश्तेदारी, नदी देख सुसाइड का बन गया मन: महिला ने लगा दी छलांग, लोगों ने बचाया; वजह कर देगी हैरान

Sat, 15 Jul 2023 05:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 05:09 PM IST
सार

मैनपुरी में एक महिला रिश्तेदारी जा रही थी। नदी देख सुसाइड का मन बन गया। उसने नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया। वजह हैरान कर देगी। 

विज्ञापन
Woman tries to commit suicide by jumping into river in Mainpuri
Mainpuri News: सुसाइड की कोशिश करने वाली गुड्डी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की दोपहर एक महिला ने काली नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदता देख मौजूद तैराक ग्रामीणों ने भी छलांग लगा दी। महिला को सकुशल बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूछताछ में गृहक्लेश से परेशान होने की वजह सामने आई है।

विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही काली नदी में शनिवार की दोपहर एक महिला ने छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदते देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। कुछ तैराक ग्रामीण महिला को बचाने के लिए नदी में कूद गए। कुछ देर प्रयास के बाद महिला को बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर आ गई। एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यात्रियों को झटका: रेलवे ने ग्रीष्मकालीन विशेष एक दर्जन ट्रेनों को किया निरस्त, यहां देखें लिस्ट और कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उनका नाम गुड्डी देवी है। वह ऊबरपुर, थाना छिबरामऊ, कन्नौज की रहने वाली हैं। बताया कि घर में बंटवारे को लेकर झगड़ा चल कहा है। इससे नाराज होकर रिश्तेदारी में जा रही थी। रास्ते में काली नदी पुल पार करते समय अचानक मन में आत्महत्या का विचार आया और वह नदी में कूद गई। पुलिस ने महिला के परिजन को सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed